मुंबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली के दिल में एमएस धोनी को लेकर कितना सम्मान है इसका अंदाजा धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद ही पता चल गया होगा। दरअसल जब धोनी ने कप्तानी छोड़ी थी तब कोहली ने कहा था कि धोनी हमेशा उनके कप्तान रहेंगे। इसकी बानगी दर्शकों को हमेशा क्रिकेट के मैदान पर देखने को मिलती रहती है। जब भी कभी भारतीय टीम संकट में होती है कोहली हमेशा धोनी से करीब जाकर सलाह मशविरा करते हैं। हालांकि इस बार ये दोनों किसी और वजह से करीब आए। दरअसल भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच के दौरान एक पल ऐसा आया जब धोनी की आंख में कुछ पड़ गया। इसी दौरान दोनों ही दिग्गजों के बीच 'भाईयों वाला रोमांस' देखने को मिला।
दरअसल बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर धोनी की आंख से कुछ निकालते हुए विराट कोहली का ये वीडियो शेयर किया। जिसके बाद ये वीडियो खूब बायरल हो रहा है। दरअसल बीसीसीआई ने ये वीडियो ब्रोमांस के हैश टेग के साथ शेयर किया था। जिसका मतलब होता है भाइयों का रोमांस। बीसीसीआई के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में धोनी अपना हेलमेट उतारते हैं और कोहली उनकी आंख से कुछ बाहर निकालते हैं। भारतीय पारी के 31वें ओवर में जब धोनी कोहली के पास पहुंचे तब वह अपनी आंख मल रहे थे। तभी कोहली ने उनकी आंख में गया कचड़ा बाहर निकाल दिया।
The Bromance 😍 #TeamIndia #INDvNZ pic.twitter.com/HBhP0dhYPl
— BCCI (@BCCI) October 22, 2017
आपको बता दें कि जब धोनी वानखेड़े स्टेडियम पर बल्लेबाजी के लिए आए तब दर्शकों ने उनके लिए खड़े होकर तालियां बजाईं। गौरतलब है कि ये वही वानखेड़े स्टेडियम है जहां धोनी ने 2011 में छक्का लगाकर वर्ल्ड कप जिताया था। इस बार धोनी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिके नहीं रह सके और 42 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए।
A standing ovation for @msdhoni as he walks into bat at the Wankhede Stadium #INDvNZ pic.twitter.com/HCrcYLoiz8
— BCCI (@BCCI) October 22, 2017