For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

न्यूजीलैंड के खिलाफ वानखेड़े में उतरते ही कोहली ने लगाया 'दोहरा शतक', आंकड़ों में जानिए अब तक सफर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि भारतीय टीम पिछले काफी समय से शानदार फॉर्म में चल रही है।

मुंबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। लेकिन उसे 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि भारतीय टीम पिछले काफी समय से शानदार फॉर्म में चल रही है। भारत के लगभग सभी बल्लेबाज पिछले काफी समय से खूब रन बना रहे हैं। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहले श्रीलंका का उसी के घर में सफाया किया बाद में अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया था।

आपको बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उतरते ही भारतीय कप्तान विराट कोहली इतिहास रच दिया। दरअसल कोहली का ये 200वां वनडे मैच है। आपको ये भी बता दें कि कोहली ने अपने पिछले 199 वनडे में जो हासिल किया है वह दुनिया का कोई भी बल्लेबाज अब तक हासिल नहीं कर सका है। कोहली ने इस बीच क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।

आइए एक नजर डालते हैं कोहली के अब तक के वनडे करियर पर
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अब तक खेले 199 वनडे मैचों की 191 पारियों में 8767 रन बनाए हैं। इस बीच विराट कोहली ने 30 शतक व 45 अर्धशतक लगाए हैं। विराट कोहली सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने वनडे में 49 शतक लगाए हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। कोहली के अलावा ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के 30 वनडे शतक हैं। अगर विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और शतक लगा देते हैं तो वह सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

विराट कोहली द्वारा 199 वनडे में बनाए गए 8767 रन किसी भी बल्लेबाज द्वारा इतनी कम पारियों में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इस बीच कोहली का औसत 55.13 का रहा। ये वनडे में किसी भी बल्लेबाज का जबरदस्त औसत माना जाता है। कोहली ने अब तक खेले अपने 199 वनडे मैचों में 94 छक्के व 818 चौके लगाए हैं। साथ ही फील्डिंग करते हुए उन्होंने 93 कैच लपके हैं। कोहली ने अब तक कुल 9584 गेंदों का सामना किया है और उनका स्ट्राइक रेट 91.47 का रहा है। कोहली का सर्वोच्च स्कोर 183 है जो उन्होंने ढाका में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+