Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: खुल गई भारतीय बल्लेबाजी की पोल, 10 रन के अंदर आउट हुए 8 बल्लेबाज

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे के आखिरी चरण में पहुंच चुकी भारतीय टीम को अब 21 फरवरी से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इससे पहले टीम 2 तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। हैमिल्टन के सेडन पार्क में शुक्रवार से जारी पहले अभ्यास मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया उसे देखकर लगता है कि शायद वनडे सीरीज की ही तरह टेस्ट श्रृंखला में भी भारत को मुंह की खानी पड़े।

और पढ़ें: IPL 2020: विराट कोहली की टीम आरसीबी ने शेयर किया नया LOGO, फैन्स ने पूछा- क्या बदला

5 मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए विरोधी टीम का सूपड़ा साफ कर दिया था लेकिन 3 मैचों की वनडे सीरीज में खराब गेंदबाजी और विकेट न हासिल कर पाने की वजह से 31 साल बाद विदेशी सरजमी पर क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा।

और पढ़ें: मैदान पर एक बार फिर उतरेगी सचिन-सहवाग की जोड़ी, ब्रेट ली- मुरलीधरन की गेंद पर लगायेगी छक्का

स्कॉट कुगेलिन के सामने ढेर हुए भारतीय ओपनर्स

स्कॉट कुगेलिन के सामने ढेर हुए भारतीय ओपनर्स

सेडन पार्क में खेले जा रहे पहले अभ्यास मैच के दौरान कीवी टीम ने बिना टॉस किये भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। भारतीय टीम ने इसे स्वीकार किया और पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। हालांकि दोनों ही खिलाड़ी जो कि इंडिया ए के साथ काफी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे 5 रन के अंदर वापस पवेलियन लौट गये।

पृथ्वी शॉ खाता भी नहीं खोल पाये तो मयंक अग्रवाल महज 1 रन बनाकर आउट हो गये। शुबमन गिल भी बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गये। तीनों ही खिलाड़ियों को स्कॉट कुगेलिन ने वापस पवेलियन भेजा।

पुजारा-विहारी ने संभाली पारी

पुजारा-विहारी ने संभाली पारी

5 रन के अंदर 2 विकेट गंवा देने के बाद भारतीय टीम को एक बार फिर चेतेश्वर पुजारा (93) ने संभाला और अजिंक्य रहाणे के साथ पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि रहाणे भी 18 रन बनाकर जेम्स नीशम का शिकार हुए। यहां से हनुमा विहारी (101) ने पुजारा के साथ पारी को बढ़ाया और 5वें विकेट के लिये 195 रनों की साझेदारी की। पुजारा को गिब्सन ने आउट किया तो विहारी रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर लौट गये।

फिर फ्लॉप हुए ऋषभ पंत, 30 रन के अंदर खोये 5 विकेट

इसके बाद से कोई भी खिलाड़ी टिक नहीं सका और कीवी गेंदबाजों ईश सोढी (3 विकेट) और जेक गिब्सन (2 विकेट) के सामने घुटने टेकता नजर आया। ऋषभ पंत 7 रन बनाकर सोढी का शिकार बने तो वृद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन खाता खोल पाने में भी नाकाम रहे। आखिरी विकेट के रूप में रविंद्र जडेजा 8 रन बनाकर आउट हुए जबकि उमेश यादव 9 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारतीय टीम की पहली पारी महज 263 रन पर समाप्त हो गई। स्कॉट कुगेलिन और ईश सोढी की गेंदबाजी टेस्ट सीरीज से पहले भारत के लिये बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। ऐसे में भारतीय टीम को अगर अपना दबदबा बरकरार रखना है तो उसके टॉप ऑर्डर को वनडे सीरीज वाली गलती करने से बचना होगा।

Story first published: Saturday, February 15, 2020, 8:01 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+