For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत न्यूजीलैंड पहला T20: अंतरराष्ट्रीय टी-20 में पहली बार न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने नेहरा को जीत से दी विदाई

भारत और न्यूजीलैंड के तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच आज शाम दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। वनडे सीरीज में 2-1 से न्यूजीलैंड को मात देने के बाद भारतीय टीम टी20 सीरीज में भी जीत दर्ज करना चाहेंगी।

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में खेला गया। जिसमें भारत ने कीवी टीम को 53 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। बता दें कि वनडे सीरीज में 2-1 से न्यूजीलैंड को मात देने के बाद भारतीय टीम टी20 सीरीज में भी जीत दर्ज करना चाहेंगी। जिसकी शुरुआत उसने कर दी है।

यहां पढ़ें भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले T20 मैच का Live Cricket Score:-

10:30PM- भारत से मिले 203 रनों के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 149 रन ही बना पाई। भारत ने ये मैच 53 रनों से जीत सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

  • भारत ने न्यूजीलैंड को 53 रनों से हराया, आशीष नेहरा को दिया जीत का तोहफा
  • न्यूजीलैंड को लगा आठवां झटका, बुमराह की शिकार हुए साउदी
  • न्यूजीलैंड को लगा सातवां झटका, धोनी की स्टंपिंग का शिकार हुए टॉम लाथम
  • न्यूजीलैंड को लगा छठा झटका, हेनरी रन आउट
  • अक्षर ने एक ही ओवर में झटके दो विकेट, आधी न्यूजीलैंड की टीम पवेलियन लौटी
  • न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा, अक्षर पटेल ने टॉम ब्रूस को किया आउट

9:32PM- हार्दिक पांड्या ने दिलाई भारत को तीसरी सफलता, 28 रन बनाकर आउट हुए कप्तान केन विलियमसन

9:25PM- 8 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 48/2

9:12PM- 5 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 24/2

9:02PM- 18 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका, भुवनेश्वर कुमार ने मुनरो को किया बोल्ड। बनाए मात्र 7 रन। 3.4 ओवर के बाद स्कोर 18/2

8:54PM- चहल ने दूसरे ही ओवर में दिलाई भारत को पहली सफलता, गुप्टिल 4 रन बनाकर आउट

8:48PM- 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम। पहला ओवर आशीष नेहरा ने कराया। जिसमें केवल 5 रन आए।


भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए दिया 203 रनों का लक्ष्य

8:31PM- भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। भारत की तरफ से शिखर धवन 80(52), रोहित शर्मा 80(55), हार्दिक पांड्या (0) और अंत में विराट कोहली 26*(11) और एमएस धोनी 7*(2) रन बनाकर नाबाद रहे।

8:23PM- 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 185/2

8:13PM- शिखर धवन के बाद 0 पर आउट हुए हार्दिक पांड्या। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 160/2

8:10PM- भारत को लगा पहला झटका, 80 रन बनाकर स्टंप आउट हुए शिखर धवन

8:02PM- 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 140/0, रोहित शर्मा 61*(45) शिखर धवन 71*(47)

7:46PM- 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 94/0, रोहित शर्मा ने एक चौका लगाकर अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है। रोहित शर्मा भारती की तरफ से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने सुरेश रैना (265 छक्के) को पछाड़ दिया है।

7:42PM- 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 80/0, रोहित शर्मा 25*(28) शिखर धवन 47*(34)

7:25PM- 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 46/0

7:12PM- भारतीय की तेज शुरुआत, चौके-छक्के लगा रहे हैं धवन-रोहित। 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 21/0

7:04PM- भारतीय बैटिंग शुरू, रोहित शर्मा-शिखर धवन क्रीज पर। पहले ओवर में मात्र 2 रन बने। न्यूजीलैंड ने स्पिन से शुरुआत की।

6:32PM- टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगा न्यूजीलैंड। आशीष नेहरा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। इसके अलावा श्रेयस अय्यर आज टीम इंडिया के लिए टी20 में डेब्यू करेंगे।

टीम इंडिया (प्लेइंग इलेवन)
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, एम एस धोनी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह और आशीष नेहरा।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)
मार्टिन गप्टिल, केन विलियमसन, कॉलिन मुनरो, टॉम ब्रूस, टॉम लैथम, हेनरी निकल्स, कॉलिन डी ग्रानहोम, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और ईश सोढ़ी।


नेहरा का आखिरी मैच, जीत से कम कुछ और नहीं
ये मैच भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। नेहरा ने अपने 26 टी20 मैचों में 34 विकेट झटके हैं। कुल मिलाकर नेहरा भारतीय टी20 टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं। ऐसे में अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच में नेहरा वो सब करना चाहेंगे जो उन्हें हमेशा याद रहे। नेहरा ने कीवी टीम के खिलाफ एक मैच खेला है जिसमें उन्हें मात्र एक विकेट ही मिला। टीम इंडिया ने पिछले 5 में से 3 मुकाबलों में जीत हासिल की है। न्यूजीलैंड ने पिछले 5 मैच में 3 जीत हासिल की है।

फिरोजशाह कोटला पर होगा टीम इंडिया का डेब्यू, पहली बार जीतना चाहेंगी मैच
टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी टी20 मैच नहीं जीती है। दोनों ही टीमों के खिलाफ 9 साल में 5 टी20 मुकाबले हुए हैं जिसमें न्यूजीलैंड ने पांचों में जीत हासिल की है। टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर पर खेले दो मैचों में भी नहीं हरा सकी है। भारतीय टीम दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर अपना टी20 डेब्यू करने वाली है। दरअसल टीम इंडिया ने कोटला में एक भी टी20 मैच नहीं खेला है। फिरोजशाह कोटला मैदान पर साल 2016 में हुए वर्ल्ड टी20 के दौरान चार मुकाबले खेले गए थे। लेकिन भारत का एक भी मुकाबला इस स्टेडियम में नहीं हुआ था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+