For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvNZ T20 Match Preview: नंबर वन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार जीत दर्ज कर आशीष नेहरा को तोहफा देगी टीम इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड के तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। वनडे सीरीज में 2-1 से न्यूजीलैंड को मात देने के बाद भारतीय टीम टी20 सीरीज में भी जीत दर्ज करना चाहेंगी।

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। वनडे सीरीज में 2-1 से न्यूजीलैंड को मात देने के बाद भारतीय टीम टी20 सीरीज में भी जीत दर्ज करना चाहेंगी। पहला वनडे 6 विकेट से हारने के बाद भारत ने दूसरा व तीसरा वनडे शानदार तरीके से जीता था। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड को हल्के में लेना नहीं चाहेंगी क्योंकि पहले वनडे में उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ा गया था।

कीवी टीम के खिलाफ एक बार भी नहीं जीती है टीम इंडिया, अब डेब्यू मैच में है मौका

कीवी टीम के खिलाफ एक बार भी नहीं जीती है टीम इंडिया, अब डेब्यू मैच में है मौका

टी20 सीरीज के आगाज से पहले बता दें कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी टी20 मैच नहीं जीती है। दोनों ही टीमों के खिलाफ 9 साल में 5 टी20 मुकाबले हुए हैं जिसमें न्यूजीलैंड ने पांचों में जीत हासिल की है। टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर पर खेले दो मैचों में भी नहीं हरा सकी है। भारतीय टीम दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर अपना टी20 डेब्यू करने वाली है। दरअसल टीम इंडिया ने कोटला में एक भी टी20 मैच नहीं खेला है। फिरोजशाह कोटला मैदान पर साल 2016 में हुए वर्ल्ड टी20 के दौरान चार मुकाबले खेले गए थे।

इन भारतीय बल्लेबाजों पर होंगी सभी की निगाहें, लय में हैं खिलाड़ी

इन भारतीय बल्लेबाजों पर होंगी सभी की निगाहें, लय में हैं खिलाड़ी

भारतीय टीम के नियमित ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन अच्छी फॉर्म में हैं। आखिरी वनडे में रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ शतक जड़ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर किए थे। वहीं शिखर धवन ने भी दूसरे वनडे में अर्धशतकीय पारी खेल दिखा दिया कि उनकी फॉर्म बरकरार है। धवन के अलावा कप्तान विराट कोहली कमाल की फॉर्म में हैं। कोहली हाल ही में संपन्न हुई वनडे सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज चुने गए थे। पहले वनडे में शानदार शतक लगाने वाल कोहली दूसरे वनडे में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए लेकिन उन्होंने अच्छा योगदान दिया और तीसरे वनडे में फिर से शतक जड़ दिया। कोहली के अलावा हार्दिक पांड्या को उनकी विस्फोटक के लिए जाना जाता है। टी20 में पांड्या कितने घातक साबित हो सकते हैं इस बात का अंदाजा उनके आंकड़ों से लगा सकते हैं। पांड्या पिछले काफी समय से जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे भारतीय टीम को खुश हो जाना चाहिए क्योंकि अब पांड्या अच्छी गेंदों में सम्मान देने लगे हैं और खराब गेंदों में बाउंड्री के बाहर पहुंचा रहे हैं। इन सबके अलावा धोनी भारतीय टीम में वो योद्धा हैं जो भारतीय टीम की नइया किसी भी समय पार लगा सकते हैं।

टी20 के बादशाह हैं नंबर वन बुमराह, इन भारतीय गेंदबाजों में भी है दम

टी20 के बादशाह हैं नंबर वन बुमराह, इन भारतीय गेंदबाजों में भी है दम

भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के इमाद वसीम अपने स्थान से 11 अंक नीचे गिरकर दूसरे नंबर पर आ गए, जिसके बाद बुमराह ने टॉप पर कब्जा किया। बुमराह ने कीवी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में 3 मैचों में कुल 6 विकेट लिए थे। बुमराह ने भारत के लिए कुल 27 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं। जिसमें उनके नाम कुल 37 विकेट हैं। बुमराह के अलावा तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार पर भी सभी की निगाहें होंगी क्योंकि तीसरे वनडे में भुवी बुरी तरह फ्लॉप रहे थे। हालांकि अंत में उन्होंने अहम समय पर विकेट निकलाकर टीम इंडिया की मैच में पकड़ मजबूत कर दी थी। तेज गेंदबाजी के अलावा स्पिन में कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल का विकल्प शायद ही कोई हो। लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोहली कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में रखते हैं या फिर अक्षर पटेल को मौका मिलेगा।

परफेक्ट एंडिंग पर आशीष नेहरा की निगाहें

परफेक्ट एंडिंग पर आशीष नेहरा की निगाहें

फिरोज शाह कोटला मैदान पर एक नवंबर को भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। नेहरा ने अपने 26 टी20 मैचों में 34 विकेट झटके हैं। कुल मिलाकर नेहरा भारतीय टी20 टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं। ऐसे में अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच में नेहरा वो सब करना चाहेंगे जो उन्हें हमेशा याद रहे। नेहरा ने कीवी टीम के खिलाफ एक मैच खेला है जिसमें उन्हें मात्र एक विकेट ही मिला।

कीवी टीम में है दम, हल्के में लेना पड़ सकता है भारी

कीवी टीम में है दम, हल्के में लेना पड़ सकता है भारी

न्यूजीलैंड की टीम की बात करें तो उसे हल्के में लेना भारतीय टीम को भारी पड़ सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहली बार न्यूजीलैंड की टीम क्रिकेट खेलने किसी देश के दौरे पर आई है। बल्लेबाजी का मोर्चा मार्टिन गुप्टिल और कॉलिन मुनरो ने संभाला हुआ और ये दोनों अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड के लिए उसका प्लस प्वाइंट मध्यक्रम बल्लेबाजी है। जिसने पिछले मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया। बल्लेबाज विकेट कीपर टॉम लाथम कमाल की फॉर्म में हैं। इसके अलावा रोस टेलर को भी टॉड एस्टल की जगह टीम में बुलाया गया है। टेलर ने पिछले साल मार्च में आखिरी टी20 मैच खेला था। फिलहाल वे जबरदस्त फॉर्म में हैं और रन बना रहे हैं। गेंदबाजी की बात करें तो ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी तेज गेंदबाजी विभाग को बखूबी संभाल रहे हैं। हालांकि स्पिन गेंदबाजी कीवी टीम के लिए चिंता का विषय है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+