For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video: मैदान पर आते ही माही ने लगाया ऐसा छक्का कि खुद पर भी नहीं हुआ यकीन!

भारत ने न्यूजीलैंड को पहली टी20 मैच में 53 रनों से हरा दिया। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले गए मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

नई दिल्ली। भारत ने न्यूजीलैंड को पहली टी20 मैच में 53 रनों से हरा दिया। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले गए मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा ने चौके-छक्कों से फिरोज शाह कोटला में दर्शकों का खूब मनोरंजन कराया। रोहित शर्मा (80) और शिखर धवन (80) ने पहले विकेट के लिए 158 रनों की रिकार्ड साझेदारी करते हुए भारत को 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे और खाता खोले बिना आऊट हो गए। हालांकि उसके बाद पांचवें नंबर पर उतरे धोनी ने पहली ही गेंद पर जता दिया कि अगर उन्हें एक या दो ओवर और मिलते तो वह कितने विस्फोटक हो सकते थे। दरअसल धोनी ने पहली ही गेंद पर एक ऐसा छक्का मारा कि खुद धोनी को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ।

पूरे जोर से छक्का मारने के बाद धोनी कोहली से बात करते हुए नजर आए। धोनी के एक्सप्रेशन से लगा कि उन्हें भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि गेंद इतनी दूर जा गिरेगी। कोहली 11 गेंदों में तीन छक्के लगाकर 23 रन बनाकर नाबाद लौटे। धौनी एक छक्के की मदद से 2 गेंदों में 7 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 202 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम 8 विकेट खोकर 149 रन ही बना सकी।

इसे भी पढ़ेंः- भारत के दम पर नंबर वन बन ही गया पाकिस्तान, अब टीम इंडिया खुद करेगी टॉप

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+