For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvNZ, 1st T-20, Preview: वनडे सीरीज की लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेगा भारत

Ind vs NZ 1st T20I,Match Preview: Rohit and Company looking much balanced than kiwis|वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड में पांच मैचों की वनडे सीरीज 4-1 से जीतने के बाद टीम इंडिया अब टी-20 मोड में आ चुकी है। तीन मैचों की इस सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। ये वही मैदान है जहां पर भारतीय टीम ने कीवी टीम को अंतिम वनडे मैच में 35 रनों से मात दी थी। ऐसे में न्यूजीलैंड में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम टी-20 में भी कीवी टीम पर जीत दर्ज करने के लिए उतावली होगी।

विराट कोहली की सेवाए भारत को इस सीरीज में नहीं मिल पाएंगी और कप्तानी का भार एक बार फिर से रोहित शर्मा के जिम्मे होगा। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में शानदार खेल दिखाने वाले पंत की वापसी इस सीरीज में हुई है। भारत में लंबी छुट्टियां बिताकर लौटे तरोताजा पंत टीम के लिए काफी फायदेमंद सिद्ध हो सकते हैं। साथ ही यह भी नहीं भूलना चाहिए की अंतिम दो वनडे मैचों में भारत का ऊपरी बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से प्लॉप साबित हुआ था। पंत इस क्रम पर टीम के लिए विशेष योगदान देने में कामयाब हो सकते हैं। हालांकि यह टीम प्रबंधन की योजना पर निर्भर करेगा की वे पंत को किस स्थान पर खिलाते हैं।

पंत के बारे में शिखर धवन ने भी कहा है, 'वह एक आक्रामक बल्लेबाज हैं जो टीम के लिए खजाने की तरह से है। वे कुछ ही देर में विरोधी टीम के हाथ से मैच निकाल सकते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि वे इस मौके का भरपूर फायदा उठाएंगे।' इसके अलावा टीम में फिनिशिंग की भूमिका निभाने वाले दिनेश कार्तिक पर भी नजरें रहेंगी। वहीं वनडे सीरीज में कुछ अच्छी पारियां खेलने वाले केदार जाधव और अंतिम मैच में प्रभावित करने वाले विजय शंकर का प्रदर्शन भी नजरों में रहेगा। यह देखने वाली बात होगी की भारत आखिरी वनडे की तरह से शंकर और पांड्या को एक ही मैच में खिलाता है या नहीं।

इसके अलावा शुभमन गिल भी टीम में शामिल हैं। गिल के हाथ अभी तक कीवी दौरे पर असफलता ही हाथ लगी है। ये देखना दिलचस्प होगा की भारत 6 फरवरी के मैच में गिल को मौका देता है या नहीं। वहीं गेंदबाजी में भारत के पास ना तो बुमराह हैं और ना ही शमी। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार के साथ खलील अहमद और मोहम्मद सिराज के कंधों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ जाती है। जबकि कीवी टीम में अनुभवी पेसर टिम साउदी की वापसी हुई है। उनके अलावा ईश सोढ़ी, फर्ग्युसन, कोलिन डि ग्रैंडहोम जैसे खिलाड़ी गेंदबाजी विभाग का अहम हिस्सा होंगे।

अगर कीवी बल्लेबाजी की बात करें तो मार्टिन गुप्टिल चोट के चलते पहले ही सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा केन विलियम्सन को भी अपनी फार्म में वापसी की तलाश होगी। ये बेहतरीन बल्लेबाज भारत के खिलाफ अब तक मिली अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करने में नाकामयाब रहे हैं। यह देखने वाली बात होगी कि कीवी टीम ब्लेयर टिकनर और ऑलरांडर डी मिशेल में से किसको पदार्पण का मौका देती है।

अगर दोनों टीमों के बीच हुए अंतिम पांच टी-20 मैचों की बात करे तो भारत ने चार मैच जीते हैं और एक में उसको हार का सामना करना पड़ा। हालांकी भारत को कीवी टीम के खिलाफ 2008-09 में द्विपक्षीय सीरीज में 0-2 से हार चुका है। इसके अलावा कीवी टीम 2012 में भी अपनी जमीन पर भारत को 1-0 से हरा चुकी है। जबकि 2017-18 में भारत ने अपनी जमीन पर न्यूजीलैंड को 2-1 से हराया था।

दोनों टीमें इस प्रकार है-
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एम एस धोनी, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र सिंह चहल, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कॉल, खलील अहमद, शुभमन, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज

न्यूजीलैंड- केन विलियम्सन (कप्तान), डग ब्रैसवेल, कोलिन डि ग्रैंडहॉम, लॉकी फर्ग्युसन, स्कॉट कुग्गेलेइजन, कॉलिन मुनरो, डेरिल मिचेल, मिशेल सैंटनर, टिम सिफर्ट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर, ब्लेयर टिकनर, जेम्स नीशाम

Story first published: Tuesday, February 5, 2019, 15:26 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+