|
हवा में 2 बार लपका मार्टिन गप्टिल का कैच, देखें वीडियो
भारतीय टीम के सामने न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जबरदस्त शुरुआत की और महज 7.4 ओवर में 80 रन बना लिये। पारी का 8वां ओवर शिवम दुबे करा रहे थे। ओवर की पांचवी गेंद पर मार्टिन गप्टिल ने बड़ा शॉट खेलना चाहा और गेंद सीधे बाउंड्री लाइन की ओर जा भी रही थी। तभी डीप स्क्वॉयर लेग में खड़े उपकप्तान रोहित शर्मा ने हवा में उछलकर गप्टिल के कैच को पकड़ा, लेकिन मैदान छोटा होने के चलते वह बाउंड्री लाइन के काफी करीब थे।
रोहित शर्मा ने एक कदम जमीन पर रखकर गेंद को एक बार फिर से हवा में उछाल दिया और खुद को संभाल कर दोबारा कैच पकड़ लिया। इस तरह से 6 रन की ओर जा रही गेंद को रोहित शर्मा ने विकेट में तब्दील कर दिया और भारत को पहली सफलता दिलाई।
|
मार्टिन गप्टिल ने खेली ताबड़तोड़ पारी
भारत के खिलाफ पारी की शुरुआत करने आये मार्टिन गप्टिल ने ताबड़तोड़ पारी खेली और महज 19 गेंद में 30 रन बना डाले। उन्होंने कॉलिन मुनरो के साथ पहले विकेट के लिये 80 रन जोड़े। मार्टिन गप्टिल ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 1 छक्का लगाया।
ऑकलैंड के ईडन पार्क पर मार्टिन गप्टिल का रिकॉर्ड शानदार है। वह इस मैदान पर न्यूजीलैंड के लिये सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

भारत बना सकता है बड़ा रिकॉर्ड
भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिये 204 रनों की दरकार है। ऐसे में अगर भारतीय टीम इस रन को चेज कर लेती है तो वह टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा रनों को चेज करने वाली टीम बन जायेगी। भारतीय टीम अब तक 11 बार यह कारनामा कर चुकी है। अगर आज के मैच में भारत यह करने में कामयाब हो जाता है तो वह ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ 12वीं बार करने वाली पहली टीम बन जायेगी।


Click it and Unblock the Notifications
