For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ यह कारनामा, ऑकलैंड में बना बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरु हुई 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने ऑकलैंड में विजयी शुरुआत करते हुए 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। न्यूजीलैंड की सरजमीं पर भारत की यह दूसरी ही जीत है। ईडन पार्क में खेले गये इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कीवी टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 203 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

और पढ़ें: IND vs NZ: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड को रौंद भारत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

जवाब में भारतीय टीम ने महज 4 विकेट खोकर 19 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और पहली बार विदेशी सरजमीं पर टी20 प्रारूप में 200 से ज्यादा के रनों को चेज करने का रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही इस मैच में ऐसा कुछ देखने को मिला जो टी20 के 15 सालों के इतिहास में अभी तक नहीं देखने को मिला।

और पढ़ें: IND vs NZ: जब ऑकलैंंड में 243 रन बनाकर भी हार गई थी न्यूजीलैंड की टीम, भारत के नाम होगा बड़ा रिकॉर्ड

15 साल के टी20 इतिहास में पहली बार हुआ यह कारनामा

15 साल के टी20 इतिहास में पहली बार हुआ यह कारनामा

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार 17 फरवरी 2005 को टी20 क्रिकेट का जन्म हुआ था। तब से लेकर अब 1000 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेले जा चुके हैं। लेकिन ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए इस टी20 मैच में पहली बार ऐसा हुआ है जो आज तक टी20 क्रिकेट में देखने को नहीं मिला।

टी20 इतिहास में यह पहला मौका था एक मैच के अंदर 5 खिलाड़ियों ने अर्धशतकीय पारियां खेली। न्यूजीलैंड के लिये 3 जबकि भारत के लिये 2 खिलाड़ियों ने अपने अर्धशतक पूरे किये। इससे पहले टी20 क्रिकेट के एक मैच में सबसे ज्यादा 3 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।

मुनरो, विलियमसन, टेलर की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद हारी कीवी टीम

मुनरो, विलियमसन, टेलर की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद हारी कीवी टीम

ऑकलैंड में खेले गये इस मैच में न्यूजीलैंड के लिये कॉलिन मुनरो (59), केन विलियमसन (51) और रोस टेलर (54) ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि भारत के लिये केएल राहुल (56) और श्रेयस अय्यर (51) ने नाबाद अर्धशतक लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई। भारत ने पहाड़ से इस लक्ष्य को महज 19 ओवर में हासिल कर लिया।

इतना ही नहीं इस चेज के साथ ही भारतीय टीम टी20 में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा रनों का पीछा करने वाली पहली टीम बन गई। भारतीय टीम ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा।

ऑकलैंड पर न्यूजीलैंड के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

ऑकलैंड पर न्यूजीलैंड के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

ऑकलैंड के ईडन पार्क पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया यह टी20 मैच कीवी टीम के लिये 20वां मैच था। इस दौरान कीवी टीम को इस मैदान पर 13वीं बार हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 2 टी20 मैचों में जीत हासिल की है और यह दोनों ही मैच उसने ऑकलैंड के मैदान पर जीते हैं। ऑकलैंड की पिच पर सबसे ज्यादा बार 200 रन बनने का रिकॉर्ड हो गया है।

ईडन पार्क में अब तक 8 बार टी20 क्रिकेट में 200 से ज्यादा रनों का अंबार खड़ा किया गया है। कीवी टीम ने इस मैदान पर 2 बार 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया और दोनों ही बार विपक्षी टीम ने इसे आसानी से हासिल कर लिया है।

इस मैदान पर न्यूजीलैंड की टीम ने पिछले साल 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 245 रन बनाकर जीत लिया था।

Story first published: Saturday, January 25, 2020, 13:14 [IST]
Other articles published on Jan 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+