For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: हॉन्गकॉन्ग के लिये भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं चैपमैन, जयपुर में की रनों की बारिश

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/ Balckcaps

नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के साथ ही भारतीय क्रिकेट के एक नये अध्याय की शुरुआत हो रही है। इस सीरीज का पहला मैच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला गया जहां पर 8 साल बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई है। भारतीय टी20 टीम के नये कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और गेंदबाजों के दम पर अच्छी शुरुआत की। हालांकि कीवी टीम के लिये मार्टिन गप्टिल (70) और मार्क चैपमैन (63) ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर अपनी टीम के लिये एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 164 रनों का स्कोर खड़ा किया।

और पढ़ें: WBBL 2021: बेकार गई स्मृति मंधाना की शतकीय पारी, 17 बाउंड्रीज लगाकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय टीम के लिये इस मैच में तेज गेंदबाज भुवनेश्वकर कुमार ने वापसी की जिन्हें टी20 विश्वकप के पहले मैच के बाद टीम में जगह नहीं मिली थी। भुवनेश्वर ने अपने पहले ही ओवर में स्विंग का कमाल दिखाया और तीसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज डैरिल मिचेल को बोल्ड कर वापस पवेलियन भेज दिया। कीवी टीम ने महज 1 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खो दिया, लेकिन यहां से मार्क चैपमैन ने मार्टिन गप्टिल के साथ पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिये 109 रनों की साझेदारी कर डाली।

और पढ़ें: 'अब पाकिस्तान की मेजबानी में खेलने से इंकार नहीं कर सकता भारत', CT 2025 को लेकर रमीज राजा ने भरी हुंकार

न्यूजीलैंड के लिये चैपमैन ने ठोंका पहला अर्धशतक

न्यूजीलैंड के लिये चैपमैन ने ठोंका पहला अर्धशतक

मार्क चैपमैन ने कीवी टीम के लिये 50 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के लगाकर 63 रनों की पारी खेली और अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अपना दूसरा अर्धशतक (पहला न्यूजीलैंड के लिये) लगाया। उल्लेखनीय है कि मार्क चैपमैन पहले हॉन्गकॉन्ग की टीम के लिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं और वहां से खेलते हुए एक अंतर्राष्ट्रीय टी20 अर्धशतक लगाया था। लेकिन बाद में चैपमैन ने न्यूजीलैंड की ओर से क्रिकेट खेलने के लिये खुद को शिफ्ट कर लिया और अब कीवी टीम से खेलते हुए अपना पहला अर्धशतक पूरा कर लिया।

गप्टिल ने भी खेली विस्फोटक पारी

गप्टिल ने भी खेली विस्फोटक पारी

वहीं पर मार्टिन गप्टिल ने 42 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के लगाकर 70 रनों की पारी खेली और अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अपना 19वां अर्धशतक पूरा किया। कीवी टीम के लिये जब तक यह दोनों खिलाड़ी बैटिंग कर रहे थे तो ऐसा लग रहा था कि वो एक बड़े स्कोर खड़ा कर देगा।

न्यूजीलैंड की टीम ने 14वें ओवर तक 110 रन बना लिये थे लेकिन तभी भारत के लिये रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी करने आये और एक ही ओवर में दो विकेट लेकर अपनी टीम की वापसी करा दी। अश्विन ने पहले मार्क चैपमैन को बोल्ड किया तो वहीं पर तुरंत बल्लेबाजी करने आये ग्लेन फिलिप्स को एलबीडब्लयू कर तीसरा झटका दिया।

अश्विन ने करायी टीम की वापसी

अश्विन ने करायी टीम की वापसी

फिलिप्स के आउट होने के बाद मार्टिन गप्टिल ने तेजी से रन बनाने की कोशिश में टिम सेफर्ट के साथ 40 रनों की साझेदारी की लेकिन दीपक चाहर ने श्रेयस अय्यर के हाथों गप्टिल को कैच कराकर इस पार्टनरशिप को तोड़ा। यहां से भारतीय गेंदबाजों ने कीवी टीम को वापसी नहीं करने दी और जो कीवी टीम 180 रन की तरफ बढ़ती नजर आ रही थी वो 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 164 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। भारत के लिये भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर्स में 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किये तो वहीं पर अश्विन ने 4 ओवर के स्पेल में 23 रन देकर 2 विकेट झटके। दीपक चाहर-मोहम्मद सिराज के खाते में भी एक-एक विकेट आये।

Story first published: Wednesday, November 17, 2021, 23:07 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+