IND vs NZ: जयपुर में चमके रोहित-सूर्यकुमार, आखिरी ओवर के रोमांच में जीता भारत
नई दिल्ली। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गये पहले टी20 मैच के साथ भारतीय टी20 क्रिकेट के नये अध्याय की शुरुआत हो गई है, जिसका आगाज रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत के साथ हुआ है। रोहित शर्मा की कप्तानी और हेड कोच राहुल द्रविड़ की जोड़ी का यह पहला मैच था जिसमें भारतीय टीम ने खेल के हर विभाग में शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को 5 विकेट की आसान जीत दिला दी। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 164 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में भारतीय टीम ने आखिरी ओवर के रोमांच में 5 विकेट खोकर मैच को 5 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 3 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
जयपुर के मैदान पर पिछले 8 साल में खेले गये इस पहले अंतर्राष्ट्रीय मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी के दम पर अच्छी शुरुआत की और पहले ही ओवर में डैरिल मिचेल का विकेट हासिल किया। हालांकि यहां से मार्क चैपमैन (63) और मार्टिन गप्टिल (70) ने दूसरे विकेट के लिये 109 रनों की साझेदारी कर कीवी टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी 6 ओवर्स में अपनी टीम की वापसी करायी और 180 रनों की तरफ बढ़ रही न्यूजीलैंड की टीम को महज 164 पर रोक दिया।
और पढ़ें: क्या CT 2025 में खेलने से इंकार कर सकता है भारत, ऐसा करने पर किसे होगा नुकसान
वहीं रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिये सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (48) और केएल राहुल (15) ने पारी की अच्छी शुरुआत करते हुए महज 5 ओवर्स में 50 रनों की साझेदारी कर डाली। पावरप्ले के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर मिचेल सैंटनर ने केएल राहुल का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ दिया।
भारतीय टीम के लिये इसके बाद सूर्यकुमार यादव (68) और रोहित शर्मा ने दूसरे विकेट के लिये 59 रनों की साझेदारी की और भारतीय पारी को आसानी से आगे ले गये। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा अपने अर्धशतक को पूरा करने से महज 2 रन से चूक गये और ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हो गये। वहीं सूर्यकुमार यादव ने अपने 9वें ही टी20 मैच में तीसरा अर्धशतक लगाया और 68 रनों की पारी खेलकर वापस लौटे।
सूर्यकुमार यादव ने 40 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के लगाकर 68 रनों का योगदान दिया। हालांकि आखिरी के कुछ ओवर्स में कीवी टीम ने गेंदबाजों के दम पर वापसी की जिसके चलते भारतीय टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिये 10 रन की दरकार रह गई। डैरिल मिचेल ने ओवर का आगाज वाइड के साथ किया तो वहीं अगली गेंद पर डेब्यू कर रहे वेंकटेश अय्यर ने चौका मार दिया। एक गेंद पर 5 रन हासिल करने के बाद वेंकटेश अय्यर रिवर्स स्वीप मारने की कोशिश कर रहे थे लेकिन कैच थमा कर अपना विकेट गंवा बैठे। मिचेल ने अगली गेंद पर एक बार फिर से वाइड फेंक दिया, जिसके बाद भारत को जीत के लिये 4 गेंद में 4 रन की दरकार रह गई।
अक्षर पटेल ने एक रन लेकर ऋषभ पंत को स्ट्राइक पर बुलाया और ऋषभ पंत ने मिचेल की इस गेंद पर चौका मारकर अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी। ऋषभ पंत ने 17 गेंदों में 17 रन बनाकर अपनी टीम को सीरीज में बढ़त दिला दी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications