For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ 1st Test: तीसरे दिन का खेल समाप्त, भारत- 144/4, कीवियों को 39 रनों की लीड

नई दिल्ली: वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में जारी भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में मेजबान टीम ने अपनी पकड़ शानदार बना ली है। भारत के पहली पारी में 165 रनों के जवाब में कीवी टीम ने अपनी पारी में ऑल आउट होने से पहले 348 रन बना लिए हैं। जिसके जवाब में भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं।

फिलहाल मैच में कीवियों का शिकंजा पूरी तरह से कस चुका है और भारत को यह टेस्ट बचाने के लिये किसी मैराथन प्रयास की सख्त जरूरत है। दूसरी पारी में भी भारत की शुरुआत काफी खराब रही जब पृथ्वी शॉ 14 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद चेतेश्वर पुजारा भी 81 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए।

भारत को तीसरा बड़ा झटका तब लगा जब अर्धशतक बनाकर खेल रहे मयंक अग्रवाल (58) का विकेट साउथी ने ले लिया। चाय के बाद जब कप्तान कोहली मात्र 19 रन बनाकर बोल्ट का शिकार हुए तो भारतीय पारी पूरी तरह से लड़खड़ा चुकी थी लेकिन इसके बाद अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी की जोड़ी ने दिन में कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। रहाणे 25 और विहारी 15 रन बनाकर नाबाद हैं। इन दोनों के बीच 118 गेंदों में 31 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

न्यूजीलैंड की ओर से अनुभवी बोल्ट ने तीन और साउदी ने 1 विकेट लिया।

इससे पहले न्यूजीलैंड को भारत के सामने 183 रनों की भारी-भरकम बढ़त मिल गई थी। निश्चित तौर पर भारत के लिए मैच में खुद को बनाए रखने की चुनौतियां काफी बढ़ गई हैं।

भारतीय टीम के लिए संघर्ष की बात यह रही कि वह कीवियों के पुच्छले बल्लेबाजों को भी आउट करने से रोक नहीं सकी। गेंदबाजी में भारत को तंग करने वाले नवोदित काइल जेमीसन ने 9वें नंबर पर आकर 44 रनों की पारी खेल दी और ट्रेंट बोल्ट ने भी 11वें नंबर पर 38 रन बनाए।

इससे पहले कप्तान विलियमसन टॉस स्कोरर रहे जिन्होंने 89 रनों का योगदान दिया। रॉस टेलर (44) और ग्रेंडहोम (43) अन्य उल्लेखनीय बल्लेबाज रहे।

भारत की गेंदबाजी की बात करें तो बुमराह और शमी जैसे गेंदबाज बेहद साधारण नजर आए जिन्होंने केवल 1-1 विकेट लिए। ईशांत शर्मा ने चोट से उभरने के बावजूद शानदार गेंदबाजी की और 68 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन को 99 रन देकर 3 विकेट मिले।

बता दें कि भारतीय टीम ने दूसरे दिन के आखिरी सत्र में वापसी की थी और कीवी टीम के 5 विकेट झटककर मैच में वापसी करने की उम्मीद जगा दी है। आखिरी सत्र में ईशांत शर्मा ने पहले रॉस टेलर का विकेट झटका तो मोहम्मद शमी ने भारत के लिये मुसीबत बन रहे कीवी कप्तान केन विलियमसन को जडेजा के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेजा।

रविचंद्रन अश्विन ने भी हेनरी निकोल्स को कोहली के हाथों कैच कराकर कीवी टीम को 5वां झटका दिया था। खराब रोशनी के चलते दूसरे दिन का खेल 9 ओवर पहले रोक दिया गया।

Story first published: Sunday, February 23, 2020, 12:20 [IST]
Other articles published on Feb 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+