IND vs NZ 1st Day : पहले दिन का खेल खत्म, श्रेयस-जडेजा के आगे पस्त हुए कीवी गेंदबाज
कानपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट खोकर 258 रन बना लिए हैं। एक समय था जब भारतीय बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ाता दिखा, लेकिन श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा की शतकीय साझेदारी से टीम संभल गई। इन दोनों बल्लेबाजों के आगे कीवी गेंदबाज पस्त दिखे। अय्यर 75 रन बनाकर नाबाद हैं तो जडेजा 50 रन बनाकर क्रीज पर माैजूद हैं।
श्रेयस अय्यर ने अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा करने के लिए 68वें ओवर में टीम साउथी के खिलाफ एक रन बनाया। उन्होंने 94 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उसके बाद भी वह बड़े शॉट लगाते नजर आए। जडेजा ने भी 83वें ओवर में अपना 17वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया।
भारत के पहले दिन पहली पारी में 1 विकेट पर 82 रन बनाने के बाद दूसरे सत्र में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने वापसी की। दूसरे हाफ की शुरुआत में अर्धशतकीय बल्लेबाज शुभमन गिल को काइल जैमीसन ने 30वें ओवर में 52 रन पर आउट कर दिया। फि 38वें ओवर में साउथ ने चेतेश्वर पुजारा ने भी विकेट गंवा दिया। पुजारा 26 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद हालांकि कप्तान अजिंक्य रहाणे और डेब्यू कर रहे श्रेयस अय्यर ने भारत को बचाने की कोशिश की। यह जोड़ी मैदान पर सेटल हो रही थी, हालांकि जैमिसन ने भारत को चौथा झटका दिया। उन्होंने रहाणे को 35 रन पर आउट किया। जैमिसन का यह पारी का तीसरा विकेट था। रहाणे के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए।
यह भी पढ़ें- ये 3 भारतीय बल्लेबाज नहीं हो सकते अभी टीम से बाहर, खेलेंगे 2023 विश्व कप
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की पहली पारी की शुरुआत शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल ने की। इन दोनों ने खेल की शुरुआत काफी सतर्क रही। हालांकि, न्यूजीलैंड ने इस बात का ख्याल रखा कि यह जोड़ी ज्यादा दिनों तक न टिके। अग्रवाल आठवें ओवर में आउट हुए। काइल जैमीसन की ओर से फेंकी गई गेंद उनके बल्ले के किनारे से लगी और विकेटकीपर टॉम बंडल के हाथ में चली गई। अग्रवाल ने 28 गेंदों में 13 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने शुभमन गिल के अच्छे समर्थन से न्यूजीलैंड को पहले दिन के अंत तक ज्यादा सफलता नहीं मिलने दी। गिल ने अपना चौथा टेस्ट अर्धशतक 27वें ओवर में विलियम सोमरविले के खिलाफ एक रन के साथ पूरा किया। उन्होंने यह अर्धशतक 81 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से पूरा किया।
विराट कोहली को मैच के लिए आराम दिया गया है और टीम की अगुवाई अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं। श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टेस्ट डेब्यू किया है। उन्हें सुनील गावस्कर ने डेब्यू कैप दी थी। वह टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 303वें भारतीय बने।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-
भारत- शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, उमेश यादव।
न्यूजीलैंड - टॉम लाथम, विल यंग, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, टिम साउथी, एजाज पटेल, काइल जैमिसन, विलियम सोमरविले
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
