For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ, 1st Test: कीवी गेंदबाजों ने आधी 'विराट सेना' को भेजा पवेलियन, बारिश ने रोका मैच

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में आज (शुक्रवार) से शुरु हुए पहले टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश के चलते जल्दी खत्म कर दिया गया है। हालांकि इस बीच भारतीय टीम की हालत खराब है और अब उसे टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी का सहारा है। पहले दिन का खेल रुकने तक भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिये हैं। इस बीच मैदान पर अजिंक्य रहाणे (38) और ऋषभ पंत (10) रन बनाकर खेल रहे हैं।

और पढ़ें: एक साथ मैदान पर नहीं खेलेंगे IPL टीमों के दिग्गज खिलाड़ी, खतरे में पड़ा ऑल स्टार मैच

भारतीय टीम ने यह स्कोर चाय काल तक बनाया था लेकिन बारिश के चलते खिलाड़ी मैदान पर वापिस नहीं उतर सके। तस्वीरों को देखकर यह साफ की आज आगे का खेल हो पाना संभव नहीं है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

और पढ़ें: IND vs NZ: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट सिस्टम से नाराज हैं कीवी कप्तान, उठाये सवालिया निशान

सस्ते में निपटा भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर

सस्ते में निपटा भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर

टॉस हारकर मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 5वें ही ओवर में टिम साउथी ने पृथ्वी शॉ (16) को बोल्ड कर भारत को पहला झटका दिया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे चेतेश्वर पुजारा (11) भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 35 के कुल स्कोर पर ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें जैमिसन के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेजा। कप्तान विराट कोहली (2) को आज डेब्यू कर रहे काइल जैमिसन ने अपने पहले टेस्ट विकेट के रूप में वापस पवेलियन भेजा जबकि हनुमा विहारी (7) उनका दूसरा शिकार बने।

मयंक-रहाणे के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं कर सका कमाल

मयंक-रहाणे के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं कर सका कमाल

भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे एक छोर पर 38 रन बनाकर खेल रहे हैं, इस दौरान उन्होंने 122 गेंदों का सामना किया है और 4 चौके भी लगाये हैं। वहीं रहाणे के अलावा अगर कोई बल्लेबाज है जो कीवी गेंदबाजों के सामने टिक सका है तो वो है मयंक अग्रवाल। मयंक अग्रवाल ने 84 गेंदों का सामना किया और 34 रनों की पारी खेली। दिन के पहले सत्र में नॉट आउट रहे मयंक अग्रवाल को ट्रेंट बोल्ट ने लंच के बाद गेंद को पुल करने के प्रयास में काइल जेमिसन के हाथों कैच कराया। 88 के कुल स्कोर पर मयंक भारत के चौथे विकेट के रूप में आउट हुए।

मैदान पर उतरते ही रॉस टेलर ने रचा इतिहास

मैदान पर उतरते ही रॉस टेलर ने रचा इतिहास

वहीं इस मैच में न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने इतिहास रचते हुए अपने नाम बड़ा कीर्तिमान कर लिया। वह क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 100 मैच खेलने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। रॉस टेलर ने हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में अपना 100वां टी20 मैच भी खेला था। जबकि वह कीवी टीम के लिए 231 वनडे खेल चुके हैं।

वह टेस्ट और वनडे में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। टेस्ट में उनके नाम 7,174 और वनडे में 8,570 रन दर्ज हैं। अपने देश के लिए खेले 100 टी-20 मैचों में टेलर ने 1,909 रन बनाए हैं और वह पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कलम तथा मार्टिन गुप्टिल से पीछे हैं।

कीवी दौरे पर पहली बार ऋषभ पंत को मिला मौका

कीवी दौरे पर पहली बार ऋषभ पंत को मिला मौका

टॉस जीतने के बाद कीवी कप्तान ने जहां गेंदबाजी करने का फैसला किया वहीं कप्तान विराट कोहली ने रिद्धिमान साहा को बाहर बिठा पूरे न्यूजीलैंड दौरे पर पहली बार ऋषभ पंत को मौका देने का फैसला किया। ऋषभ पंत न्यूजीलैंड दौरे पर न तो एक भी टी20 मैच खेले और न ही वनडे टीम में जगह बना पाये। उनकी जगह कप्तान विराट कोहली ने केएल राहुल को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज मैच में खिलाया।

विराट कोहली ने सलामी बल्लेबाजी में शुबमन गिल की जगह पृथ्वी शॉ को मौका दिया तो स्पिन गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन को मौका मिला। वहीं तेज गेंदबाजी में उमेश यादव को मौका मिला है।

Story first published: Saturday, February 22, 2020, 9:24 [IST]
Other articles published on Feb 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+