पुणे, 16 अक्टूबरः ओलंपियन नेहा अग्रवाल और सौमी मंडल की जोड़ी ने कल तीसरे राष्ट्रमंडल युवा खेलों में टेबल टेनिस के बालिका युगल मुकाबले का स्वर्ण पदक जीत लिया। बालक वर्ग के युगल मुकाबले का स्वर्ण भी भारतीय जोड़ी सौम्यजीत घोष और साथियन ज्ञानशेखरन के हाथ लगा।
नेहा और सौमी की जोड़ी की शुरुआत संतोषजनक नहीं रही और दिव्या एवं पूजा ने पहले दो गेमों में दोनों को पसीना बहाने को मजबूर कर दिया, लेकिन दोनों खिलाड़ियों ने अपने अनुभव और जीवट का परिचय देते हुए वापसी की तथा अगले तीन गेम अपने नाम कर स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाल लिए।
नेहा-सौमी ने दिव्या-पूजा को 7-11, 7-11, 11-8, 11-5 और 11-9 से हराया।
हालांकि सौम्यजीत और ज्ञानशेखरन को अपने हमवतन प्रतिद्वंद्वी राज मंडल और शुभम शर्मा की जोड़ी को लगातार गेमों में 11-4, 11-5, 11-8 से हराकर बालक वर्ग के युगल मुकाबले का स्वर्ण अपने नाम कर लिया।