1st Test: जसप्रीत बुमराह ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, 21 दिन बाद मिला विकेट
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज पर चोट के बाद फॉर्म की तलाश कर रहे भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आखिरकार अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच के तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने 21 दिनों से चले आ रहे विकेटों के अकाल को खत्म कर दिया और पहले सेशन में न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वॉटलिंग का विकेट चटकाया।
और पढ़ें: IND vs NZ, 1st Test: भारत के खिलाफ 4 छक्के लगा काइल जैमिसन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह ने रविवार को मैच के तीसरे दिन पहली ही गेंद पर बीजे वॉटलिंग को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच करवाकर भारत को छठी सफलता दिलाई।
और पढ़ें: IND vs NZ, 1st Test: बल्लेबाजी में फ्लॉप फिर भी विराट कोहली ने तोड़ा गांगुली-गेल का रिकॉर्ड

आखिरकार खत्म हुआ बुमराह का विकेटों का अकाल
चोट की वजह से लगभग 6 महीने तक टीम से बाहर रहने वाले जसप्रीत बुमराह ने इसी साल भारतीय टीम में वापसी की है लेकिन वह उस लय में नजर नहीं आये जिसके लिये जाने जाते हैं। इतना ही नहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह के करियर में पहली बार ऐसा हुआ कि वह विकेट लेने में कामयाब नहीं हो पाये।
जसप्रीत बुमराह ने 21 दिन बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में विकेट हासिल किया और वापसी की। जसप्रीत बुमराह ने इससे पहले अपना आखिरी विकेट टी-20 सीरीज के 5वें मैच में लिया था जब भारत ने न्यूजीलैंड को सात रन से हराया था। बुमराह ने इस मैच में किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 12 रन देते हुए तीन विकेट झटके थे।

मोहम्मद शमी ने किया था बचाव
वनडे सीरीज में विकेट न निकाल पाने के चलते सोशल मीडिया पर लोगों ने जसप्रीत बुमराह की आलोचना शुरु कर दी थी। इसको लेकर टीम में उनके साथी खिलाड़ी मोहम्मद शमी ने उनका बचाव किया था और आलोचकों को करारा जवाब दिया था।
मोहम्मद शमी ने कहा,' जसप्रीत बुमराह ने जो देश के लिए किया है वो आप कैसे भूल सकते हैं। यह सही है कि लोग उनके बारें में बातचीत कर रहे हैं लेकिन 3-4 के पारियों के आधार पर निष्कर्ष नहीं निकाल सकते हैं।'

इशांत शर्मा ने कहा- न जाने कैसे बदल जाती है लोगों की राय
वहीं पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत के लिये 5 विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने भी बुमराह का बचाव किया और कहा कि न जाने कैसे एक पारी की बदौलत लोगों की राय बदल जाती है।
इशांत शर्मा ने कहा,'पिछले दो साल से हमने हमेशा लगभग हर टेस्ट मैच में 20 विकेट चटकाने का काम किया हैं। मैं, बूम (बुमराह का ड्रेसिंग रूम में निकनेम) और शमी, कभी अश्विन तो कभी जड्डू यह काम करते आ रहे हैं। समझ नहीं आता के सिर्फ एक टेस्ट पारी के आधार पर लोग यह सवाल कैसे पूछ सकते हैं?
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
