मोया को हराकर सोमदेव क्वार्टरफाइनल में

By Staff
चेन्नई, 9 जनवरीः भारत के नंबर एक एकल खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए दो बार के विजेता स्पेन के कार्लोस मोया को 4-6, 7-5, 6-4 से हराकर चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।

एटीपी रैंकिंग में 202वें नंबर पर काबिज सोमदेव ने 4 लाख 50 हजार डॉलर इनामी राशि के टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में 131 मिनट तक चले चुनौतीपूर्ण मुकाबले में छठे वरीयता प्राप्त मोया को 4-6, 7-5, 6-4 से शिकस्त दी।

स्पेन के मोया इस टूर्नामेंट में सातवीं बार शिरकत कर रहे हैं, जो आठ साल पहले शुरू किया गया था। उन्होंने इसमें 2004 और 2005 में खिताब अपने नाम किया था।

सोमदेव को यहां पर कोई वरीयता नहीं दी गई और अब अगले दौर में उनकी भिड़ंत क्रोएशिया के चौथी वरीयता प्राप्त इवो कार्लोविच से होगी, जिन्होंने दूसरे दौर के मैच में चेक गणराज्य के टिवो मिनार को 6-1, 6-4 से मात दी।

Story first published: Friday, January 9, 2009, 16:04 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+