For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया, श्रेयस अय्यर ने किया टेस्ट डेब्यू

कानपुरः भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में टेस्ट सीरीज दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है जहां पर टीम इंडिया ने अजिंक्य रहाने की कप्तानी में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर का मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर भी हुआ है जबकि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी रिद्धिमान साहा ने संभाली है।

भारतीय टीम इस मुकाबले में स्पिन तिकड़ी रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन के साथ उतर रही है जबकि तेज गेंदबाजी का जिम्मा ईशांत शर्मा और उमेश यादव संभालेंगे। ओपनिंग जोड़ी में शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल रहेंगे जबकि विराट कोहली की अनुपस्थिति में मध्यक्रम चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे बल्लेबाजों के ऊपर टिका होगा।

श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले में सुनील गावस्कर से टेस्ट कैप प्राप्त की और फिर उसको चूमा। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम में कीवी कप्तान केन विलियमसन की वापसी हो चुकी है जो टी-20 मुकाबलों में नहीं खेले थे।

न्यूजीलैंड की टीम जहां पर दो स्पिनरों एजाज पटेल और विल समरविले के साथ उतर रही है जबकि दो तेज गेंदबाज होंगे और एक स्पिन ऑलराउंडर रचिन रविंद्र होंगे जिनका यह टेस्ट डेब्यु होगा। कीवी टीम के दो तेज गेंदबाज टिम साउदी और काइल जेमिसन हैं। एक बार फिर अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर मध्यक्रम में दिखाई देंगे।

इस मैच में मयंक अग्रवाल के लिए बहुत अच्छी शुरुआत नहीं रही क्योंकि उन्होंने आउट होने से पहले केवल 13 ही रन बनाए और उनको जैमिसन ने चलता किया।

दोनों टीमो की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम, विल यंग, ​​केन विलियमसन (सी), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (डब्ल्यू), रचिन रवींद्र, टिम साउथी, एजाज पटेल, काइल जैमीसन, विलियम सोमरविले

भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, उमेश यादव

Story first published: Thursday, November 25, 2021, 10:14 [IST]
Other articles published on Nov 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+