For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: अश्विन ने कानपुर टेस्ट में रचा इतिहास, तोड़ा हरभजन सिंह का बड़ा रिकॉर्ड

IND vs NZ
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कानपुर के मैदान पर खेला गया जहां पर दोनों टीमों ने आखिरी दिन के अंतिम ओवर्स तक फैन्स को टेस्ट क्रिकेट का मजा दिया। भारतीय टीम इस मैच में जीत की कगार पर थी लेकिन कीवी टीम का आखिरी विकेट नहीं ले पाने की वजह से मैच ड्रॉ हो गया। भारतीय टीम के लिये साल 2018 के बाद यह पहला मैच है जो ड्रॉ रहा। वहीं पर न्यूजीलैंड की टीम के लिये रचिन रविंद्र और एजाज पटेल ने आखिरी सेशन में 52 गेंदों का सामना कर मैच को बचा लिया। 284 रनों का पीछा करते हुए कीवी टीम ने मैच खत्म होने तक 9 विकेट खोकर 165 रन बना लिये थे।

जब आखिरी दिन की शुरुआत हुई थी तो भारतीय टीम को जीत के लिये 9 विकेट की दरकार रह गई थी और कीवी टीम पर मैच को बचाने का दबाव था। चौथे दिन जब खेल का अंत हुआ था तो विलियम समरविल नाइट वॉचमैन के तौर पर खेलने आये थे, ऐसे में भारतीय टीम को आखिरी दिन जल्दी विकेट मिलने की उम्मीद थी, हालांकि कीवी टीम के लिये टॉम लैथम (52) और समरविल (36) ने दूसरे विकेट के लिये 76 रनों की साझेदारी की और पहले सेशन को पूरी तरह से अपने नाम कर लिया।

और पढ़ें: IND vs NZ: खास मामले में अश्विन ने कोहली-पुजारा को छोड़ा पीछे, हरभजन के बड़े रिकॉर्ड की भी की बराबरी

उमेश यादव ने समरविल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया लेकिन पहले सेशन में सिर्फ एक ही विकेट गिरा पायी। इस वक्त ऐसा लगा कि मानों न्यूजीलैंड की टीम मैच को आसानी से ड्रॉ करा देगी। समरविल के जाने के बाद कप्तान केन विलियमसन (24) ने टॉम लैथम के साथ पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिये 39 रनों की साझेदारी की। भारत के लिये यहां पर राह मुश्किल नजर आ रही थी लेकिन तभी रविचंद्रन अश्विन ने टॉम लैथम को बोल्ड कर भारत की वापसी करायी।

लैथम के इस विकेट के साथ ही रविचंद्रन अश्विन ने भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लैथम का विकेट लेते ही रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिये सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गये हैं। अश्विन ने हरभजन सिंह (417) को पीछे छोड़ गिया है और 419 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गये हैं। अश्विन ने रविवार की शाम को विल यंग का विकेट लेकर उनके रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

और पढ़ें: IND vs NZ: क्या भारत को अब ढूंढ लेना चाहिये रहाणे का रिप्लेसमेंट, तकनीकी रूप से कर रहे गलती

आर अश्विन ने इसके बाद टॉम ब्लंडेल को भी बोल्ड मारा और विकेट की संख्या को बढ़ा दिया। भारतीय टीम के लिये इस मैच में जहां रविचंद्रन अश्विन ने अपनी टीम की वापसी करायी तो वहीं पर रविंद्र जडेजा ने आखिरी सेशन में 4 विकेट लेकर मैच को रोमांचक बना दिया। हालांकि न्यूजीलैंड की टीम के लिये रचिन रविंद्र और एजाज पटेल ने मैच को बचा लिया। खराब लाइट की वजह से मैच को पहले रोकना पड़ा और भारत आखिरी पारी में एक विकेट हासिल नहीं कर पाने की वजह से जीत नहीं हासिल कर पायी।

Story first published: Monday, November 29, 2021, 16:29 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+