1st Test: ट्रेंट बोल्ट का खुलासा, बताया किस प्लान के तहत पुजारा-कोहली को किया आउट
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन कीवी टीम ने मजबूती से शिकंजा कस लिया है और धीरे-धीरे जीत की ओर बढ़ रहे हैं। कीवी टीम ने दूसरे दिन के खेल को आगे बढ़ाते हुए भारत के खिलाफ पहली पारी में 348 रन पर समाप्त की और भारत के खिलाफ 183 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद भारत की दूसरी पारी में ट्रेंट बोल्ट की शानदार गेंदबाजी के दम पर 4 विकेट हासिल किये और भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।
और पढ़ें: खुलासा: 6 महीने से ज्यादा नहीं खेल पायेंगे जसप्रीत बुमराह, जब लोग उड़ाते थे मजाक
न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने मैच के बाद अपने प्लान का खुलासा करते हुए बताया कि आखिर कैसे उन्होंने दुनिया के सबसे खतरनाक बैटिंग ऑर्डर को आसानी से ध्वस्त कर दिया।
और पढ़ें: IND vs NZ, 1st Test: बल्लेबाजी में फ्लॉप फिर भी विराट कोहली ने तोड़ा गांगुली-गेल का रिकॉर्ड

बोल्ट ने बताया कैसे बनाया विराट कोहली को अपना शिकार
मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ट्रेंट बोल्ट ने खुलासा करते हुए कहा कि वह विराट कोहली को लय में आने नहीं देना चाहते थे। इस वजह से उन्होंने विराट कोहली के खिलाफ बाउंसर का इस्तेमाल किया और उन्हें वापस पवेलियन भेजने में कामयाब रहे।
विराट कोहली ने भारत की दूसरी पारी में 43 गेंद खेलकर 19 रन की पारी खेली और ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर हुक शॉट लगाने के प्रयास में विकेटकीपर बीजे वाटलिंग को कैच दे बैठे।

विराट कोहली के खिलाफ यह था बोल्ट का प्लान
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए और टीम अब भी न्यूजीलैंड के पहली पारी के स्कोर से 39 रन पीछे है। इस दौरान ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट झटके।
मैच के बाद ट्रेंट बोल्ट ने प्लान का खुलासा करते हुए कहा, ‘उनकी टीम के कुछ अन्य खिलाड़ियों की तरह विराट कोहली को भी पसंद है कि गेंद बल्ले पर आए। निश्चित तौर पर जब हम चूक करते हैं तो वह बाउंड्री जड़ देते हैं। हमारे नजरिये से हम इस पर रोक लगाने का प्रयास कर रहे थे और निजी तौर पर मेरे लिए क्रीज का इस्तेमाल करना और शॉर्ट गेंद फेंकना अच्छी योजना थी जिससे कि उनकी रन गति पर लगाम लगाई जा सके।'

बोल्ट ने की काइल जैमिसन की तारीफ
अपनी रणनीति को सफल बनाने में साथ देने के लिये ट्रेंट बोल्ट ने अपने साथी गेंदबाज काइल जैमिसन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने राउंड द विकेट गेंदबाजी करके काफी शॉर्ट गेंदें फेंकी और विराट कोहली के बल्ले को खामोश रखा। बोल्ट ने कहा कि आजकल लाल गेंद काफी स्विंग नहीं करती और इसलिए कोण बनाने के लिए उन्हें रणनीति बदलनी पड़ी।
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि फायदे की स्थिति यह रही कि मैं बेसिन रिजर्व पर काफी क्रिकेट खेला हूं। आम तौर पर हवा से निपटना सबसे मुश्किल होता है। लेकिन अगर मैं कोण में बदलाव करूंगा और बल्लेबाज को जो मैं कर रहा हूं उसके साथ सामंजस्य नहीं बैठाने दूं तो इससे लय बिगड़ती है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
