India vs New Zealand: आखिरी T20 के लिए त्रिवेंद्रपुरम पहुंची दोनों टीमें, फैंस ने किया स्वागत, कल होगी दोनों टीम की भिडंत
नई दिल्लीः India vs New Zealand के बीच होने वाले आखिर T-20 मैच के लिए मेहमान टीम त्रिवेंद्रपुरम, केरल पहुंच चुकी है। मेहमान टीम का त्रिवेंद्रपुरम हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया। मंगलवार को दोनों देशों के बीच आखिरी टी-20 मैच खेला जाएगा। सीरीज में अभी तक कांटे का मुकाबला देखने को मिला है, सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों के सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच मंगलवार को त्रिवेंद्रपुरम में खेला जाएगा। आंकड़ों पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड की टीम का टी-20 में भारत के खिलाफ प्रदर्शन हमेशा से ही अच्छा रहा है। न्यूजीलैंड ने लगातार 6 मुकाबलों में भारतीय टीम को हराया था। हालांकि दिल्ली में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी।
वहीं दूसरे मैच में भारत को 41 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा था। पहले मैच में भारत के दोनों ओपनरों की शानदार बल्लेबाजी ने भारत को न्यूजीलैंड पर आसान जीत दर्ज करने में काफी मदद की, वहीं दूसरे मैच में भारत की सलामी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सकी थी।
आखिर मैच में भारत अपने सलामी बल्लेबाजों पर काफी उम्मीद कर रहा है। टीम इंडिया की गेंदबाजी की जिम्मेदारी भुवेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल के कंधों पर होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
