IND vz NZ : भारत को लगा बड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से तीन खिलाड़ी हुए बाहर
मुंबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच शुक्रवार (3 दिसंबर) से खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले भारतीय खेमे के लिए बड़ा झटका देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, भारत के तीन अहम खिलाड़ी मैच से बाहर हो गए हैं। सिर्फ भारत को ही नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड को भी झटका लगा है क्योंकि नियमित कप्तान केन विलियमसन भी मैच से बाहर हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : इन तीन भारतीयों की बोली लगना है मुश्किल, करियर हुआ लगभग खत्म

ये तीन भारतीय हुए बाहर
भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा, उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा चोटों के कारण मुंबई टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने दी है। बीसीसीआई के अनुसार, पहले टेस्ट के आखिरी दिन इशांत शर्मा की कलाई में चोट आई थी। इसके चलते वह मुंबई में दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी निगरानी बीसीसीआई की मेडिकल टीम कर रही है। वहीं ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी चोट का शिकार हुए हैं। उनका दाहिना हाथ पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हो गया था। उसके हाथ की जांच की गई और उसमें सूजन पाई गई। वह मुंबई टेस्ट के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे को कानपुर में पहले टेस्ट के दौरान फील्डिंग के दौरान हैमस्ट्रिंग में हल्की चोट लग गई थी। इसके चलते वह मुंबई टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम भी चोटिल खिलाड़ियों पर नजर रखे हुए है।

विलियमसन भी मुंबई टेस्ट से बाहर
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी देते हुए कहा कि केन विलियमसन मुंबई टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वह मुंबई में दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे क्योकि पहले टेस्ट में उनके सिर पर चोट आई थी। उनकी जगह टॉम लैथम न्यूजीलैंड टीम की अगुवाई करेंगे। विलियमसन का ना होना भी न्यूजीलैंड के लिए घातक साबित हो सकता है। विलियमसन ने कानपुर टेस्ट में पहली पारी में 18 तो दूसरी पारी में 36 रनों का योगदान दिया था। कोच गैरी स्टीड ने कहा कि विलियमसन की पहले टेस्ट के दौरान लगी चोट अब काफी बढ़ गई थी और मैच के बाद के दिनों में इसमें सुधार नहीं होने के बाद खिलाड़ी ने खुद को बाहर रखने का फैसला किया गया है ।

कानपुर टेस्ट रहा था ड्रा
बता दें कि भारत के पास कानपुर में पहला टेस्ट जीतने का मौका था, लेकिन आखिरी दिन न्यूजीलैंड के आखिरी विकेट के लिए संघर्ष करते हुए मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। पहली पारी में भारत ने 345 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 296 रनों पर ढेर हो गई थी। फिर दूसरी पारी में भारत ने 49 रनों की बढ़त लेकर 7 विकेट पर 234 रन बनाते हुए पारी घोषित की थी। इसी के साथ न्यूजीलैंड को 284 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन कीवी टीम अंतिम दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में 9 विकेट पर 165 रन बनाकर मैच ड्रा करने में सफल हुआ। भारत को करीब 9 ओवर में 1 एक विकेट लेना था, लेकिन इसलिए फिलहाल सीरीज 0-0 से बराबरी पर है। इसलिए मुंबई में होने वाला टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए अहम है। इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज पर भी कब्जा कर लेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
