For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvNZ, 2nd ODI: 26 जनवरी पर देश को मिला जीत का तोहफा, भारत ने 90 रन से जीता मैच

नई दिल्ली। पहला मैच जीतकर अपने न्यूजीलैंड अभियान की शुरुआत करने वाली भारतीय टीम को दूसरे वनडे मैच में भी शानदार जीत मिली है। भारत ने यह मैच 90 रनों से जीतकर देशवासियों को 26 जनवरी पर जीत का तोहफा दिया है। इसके साथ ही सीरीज में भारत की बढ़त 2-0 हो गई है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम केवल 40.2 ओवर में 234 रन बनाकर आउट हो गई। एक बार फिर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लेने का कारनामा किया है।

भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शिखर धवन ने जोरदार शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया।हालांकि न्यूजीलैंड की भी थोड़ी तारीफ करनी होगी कि उसने किसी भी भारतीय बल्लेबाज को शतक लगाने का मौका नहीं दिया। धवन को 66 रनों (67 गेंद) के स्कोर पर बोल्ट ने विकेट के पीछे कैच आउट कराकर कीवियों को पहली सफलता दिलाई। जबकि रोहित शर्मा (87रन, 96 गेंद, 3 छक्के) तब फर्ग्युसन की गेंद पर आउट हो गए जब वे तेजी के साथ अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे। रोहित को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया है। उसके बाद कप्तान विराट कोहली और अंबाती रायडू ने पारी को आगे बढ़ाते हुए कुछ शानदार शॉट्स लगाए। तेजी से अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे कोहली बोल्ट की एक बाउंसर को पुल करने के प्रयास में लपके गए। उन्होंने 45 गेंदों में 43 रन की पारी खेली।

भारत का अंतिम विकेट स्लॉग ओवर में अंबाती रायडू के रूप में गिरा। अंबाती ने 49 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने बेहतरीन पारी खेलते हुए भारत का स्कोर 324 तक पहुंचा दिया। धोनी और केदार जाधव अंत तक नाबाद रहे। धोनी 33 गेंदों पर 48 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि जाधव ने बढ़िया 22 रन बनाए उन्होंने 10 गेंदे खेली। बता दें कि टीम इंडिया ने नेपियर वनडे की अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया जबकि न्यूजीलैंड की टीम में दो बदलाव हुए। सैंटनर और टिम साउदी की जगह पर ईश सोढ़ी और कॉलिन डि ग्रैंडहोम को मेजबान टीम में शामिल किया गया।

जवाब में 325 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (15) और केन विलियम्सन (20) जल्द आउट होने वाले शुरुआती बल्लेबाज बने। बाद में कोलिन मुनरो ने एक पारी बनाने की कोशिश की लेकिन वह भी 31 रनों के निजी स्कोर पर खराब शॉट खेलकर चहल का शिकार बन गए।

वहीं, रॉस टेलर सही मायनों में धोनी का शिकार हुए। धोनी ने जाधव की गेंद पर बिजली सी चपलता दिखाते हुए टेलर को स्टंप कर दिया। पलट झपकते ही काम तमाम हुआ। उसके बाद आए टॉम लॉथम जब जमते हुए दिखाई दे रहे थे तभी वो कुलदीप की फुल लेंथ गेंद को पढ़ने में चूके और 32 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं टीम में बदलाव के तौर पर शामिल कोलिन डि ग्रैंडहोम (3) मैच की परिस्थितियों से बिल्कुल विपरीत शॉट मारकर कुलदीप की गेंद पर चलते बने। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज विकेटों की पतझड़ के बीच लगातार हवाई शॉट्स खेलते हुए आउट हुए। इसके बाद हेनरी निकोल्स (28) और ईश सोढ़ी (0) लगातार ओवरों में आउट हो गए। हालांकि कीवी टीम की ओर से ब्रेसवेल ने निचले क्रम पर अच्छी बल्लेबाजी करने की कोशिश करते हुए बढ़िया अर्धशतक लगाया। वे 46 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4, चहल और भुवी ने दो-दो विकेट लिए जबकि एक विकेट शमी को मिला।

Story first published: Saturday, January 26, 2019, 21:06 [IST]
Other articles published on Jan 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+