For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvNZ Match Preview: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में सीरीज बचाने के लिए मैदान उतरेगी टीम इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड के तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को पुणे में दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा।

पुणे। भारत और न्यूजीलैंड के तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को पुणे में दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम को 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब दूसरे मैच को भारतीय टीम हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेंगी। दरअसल सीरज में बने रहने के लिए भारत को ये मैच हर हाल में जीतना होगा नहीं तो भारत सीरीज गंवा देगा। पहले मैच में विराट कोहली के रिकॉर्ड शतक के बावजूद भारत हार गया। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड को हल्के में लेना भारी पड़ गया।

भारतीय ओपनिंग जोड़ी की गलतियों का खामियजा थी वानखेड़े में मिली हार

भारतीय ओपनिंग जोड़ी की गलतियों का खामियजा थी वानखेड़े में मिली हार

भारत की स्टार सलामी जोड़ी ने वानखेड़े में गलतियां की और भारत को हार से खामियाजा भुगतना पड़ा। टिम साउदी के ओवर में लगातार दो छक्के लगाने के बाद रोहित शर्मा ने ट्रेंट बोल्ट की गेंद को बिना पढ़े वही करने की कोशिश की और खामियाजा विकेट खोना पड़ा। रोहित के अलावा शिखर धवन ने भी परिस्थितियों को बिना पढ़े लंबा शॉट खेलने की कोशिश की और विकेट गंवा बैठे। हालांकि दूसरे वनडे में एक बार फिर से भारतीय ओपनिंग जोड़ी से वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी जैसा वे पिछले काफी समय से करते आ रहे हैं।

तो फिर से चलेगा विराट का बल्ला, ये रहे आंकड़े

तो फिर से चलेगा विराट का बल्ला, ये रहे आंकड़े

टीम इंडिया के लिए दूसरे वनडे में राहत की बात ये है कि पुणे के मैदान पर कप्तान विराट कोहली का बल्ला खूब चलता है। महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली ने 2 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 91.50 के औसत से 183 रन बनाए हैं। यहां खेली दोनों पारियों में से एक में विराट कोहली ने शतक तो दूसरी में अर्धशतक जमाया है।

भारत के मिडिल ऑर्डर में निरंतरता की कमी भारत के लिए बनी परेशानी

भारत के मिडिल ऑर्डर में निरंतरता की कमी भारत के लिए बनी परेशानी

विराट कोहली ने पहले वनडे में दिनेश कार्तिक को मनीष पांडे की जगह टीम में शामिल किया। हालांकि कार्तिक ने बड़ा स्कोर तो नहीं बनाया लेकिन 37 रनों की पारी के दौरान दिखा दिया कि वह टीम के लिए अच्छा योगदान दे सकते हैं। कार्तिक ने कोहली के साथ मिलकर पारी को संभाले रखा। हालांकि केदार जाधव, एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या असरदार साबित नहीं हुए। और भारतीय मिडिल ऑर्डर लड़खड़ाता रहा। टीम इंडिया के पास दुनिया का सबसे शानदार मिडिल ऑर्डर है। मिडिल ऑर्डर में भारत के पास एम एस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी हैं जो हालात के मुताबिक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इन सभी से दूसरे वनडे में अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी।

फिर से होंगी रिस्ट स्पिनर्स पर निगाहें, भुवी-बुमराह से भी होंगी उम्मीदें

फिर से होंगी रिस्ट स्पिनर्स पर निगाहें, भुवी-बुमराह से भी होंगी उम्मीदें

टीम इंडिया की गेंदबाजी की बात करें तो टीम पहले वनडे में 2 तेज गेंदबाजों और 2 स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरी थी। भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के रूप में भारत के पात सबसे शानदार जोड़ी है और दोनों से ही भारत को शुरुआती विकेट लेने की उम्मीद होगी। हालांकि पहले वनडे में ये दोनों गेंदबाज अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। दोनों को एक-एक विकेट मिला लेकिन रन काफी लुटा दिए। इसके अलावा स्पिन विभाग में भारत के पास कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के रूप में 2 सनसनीखेज गेंदबाज हैं। लेकिन पहले वनडे में दोनों गेंदबाज फेल रहे। हालांकि कुलदीप को एक विकेट जरूर मिला लेकिन उन्होंने 10 ओवर में 64 रन लुटा दिए। हालांकि पुणे में भारत के लिए रिस्ट स्पिनर्स अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

न्यूजीलैंड की टीम में है दम, कीवी टीम को कम आंकना कोहली को पड़ सकता है महंगा

न्यूजीलैंड की टीम में है दम, कीवी टीम को कम आंकना कोहली को पड़ सकता है महंगा

कीवी टीम अगर पुणे में होने वाले दूसरे मैच को भी जीत लेती है तो वो सीरीज को भी अपने नाम कर लेगी। न्यूजीलैंड अगर वनडे सीरीज जीतने में कामयाब रहती है तो ऐसा पहली बार होगा जब वो भारतीय सरजमीं पर कोई सीरीज जीतेगी। 62 साल के इतिहास में कीवी टीम ने कभी भारत में वनडे या टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। न्यूजीलैंड के पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दमपर मैच का पासा पलटने का दमखम रखते हैं। टीम की तरफ से ओपनिंग का दारोमदार मार्टिन गप्टिल और कॉलिन मुनरो पर होगा। दोनों ही बल्लेबाज बेहद विस्फोटक बल्लेबाज हैं। इसके अलावा दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज कप्तान केन विलियमसन व पिछले मैच के शतकवीर टॉम लाथम और रोस टेलर हैं। रोस टेलर ने पहले वनडे में 95 रनों की पारी खेली थी। टेलर ने लाथम से साथ मिलकर 200 रनों की साझेदारी की थी। इन दोनों ने भारत के जबड़े से मैच छीन लिया था।

बोल्ट से सावधान रहे टीम इंडिया

बोल्ट से सावधान रहे टीम इंडिया

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट गजब की फॉर्म में हैं। उन्होंने मुंबई वनडे में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर को काफी परेशान किया था और कुल 4 विकेट अपने नाम किए थे। बीच के ओवरों में स्पिनर मिचेल सैंटनर ने भी कसी गेंदबाजी की थी। बोल्ट के अलावा टीम के पास टिम साऊदी भी हैं जिनकी स्विंग और तेजी भारतीय टीम के लिए मुसीबत बन सकती है।

टीमेंः-

टीमेंः-

भारत:- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी (कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, जसप्रित बूमराह, भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर।

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डे ग्रैंडहॉम, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लैथम, हेनरी निकोलस, एडम मिल्ने, कॉलिन मुनरो, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, रॉस टेलर, जॉर्ज वर्कर और ईश सोढ़ी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+