INDvNZ t20 Match: कोहली को सीरीज जीतकर जन्मदिन का तोहफा देगा भारत

राजकोट। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट मैदान पर शाम 7 बजे से खेला जाएगा। गौरतलब है कि दिल्ली में खेला गया पहला मैच भारतीय टीम ने 53 रनों के बड़े अंतराल से जीता था। भारतीय टीम ने आशीष नेहरा को उनके आखिरी मैच में जीत से दधाई दी थी। पहले मैच में भारतीय सलामी जोड़ी ने रिकॉर्ड पार्टनरशिप करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। रोहित शर्मा और शिखर धवन ने तूफानी अंदाज में 80-80 रन बनाए थे। अब ये दोनों बल्लेबाज एक बार फिर से फिरोज शाह कोटला के अपने प्रदर्शन को दोहराने के लिए बेताब हैं।

वनडे सीरीज जीतने के बाद टी20 सीरीज जीतने की बारी

वनडे सीरीज जीतने के बाद टी20 सीरीज जीतने की बारी

बता दें कि वनडे सीरीज में 2-1 से न्यूजीलैंड को मात देने के बाद भारतीय टीम टी20 सीरीज में भी जीत दर्ज करना चाहेंगी। पहला वनडे 6 विकेट से हारने के बाद भारत ने दूसरा व तीसरा वनडे शानदार तरीके से जीता था। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड को हल्के में नहीं ले रही है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि उसे पहले ही वनडे मैच में मुंह की खानी पड़ी थी। अब अगर भारतीय टीम राजकोट टी20 जीत लेती है तो वह पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ कोई टी20 सीरीज जीतेगी।

तो फिर से होगी रनों की बरसात, राजकोट स्टेडियम बल्लेबाजों की है पसंद

तो फिर से होगी रनों की बरसात, राजकोट स्टेडियम बल्लेबाजों की है पसंद

राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में रनों की बारिश होनी तय है। इस स्टेडियम में एक मुकाबला खेला गया है जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 201 रन बनाए थे और टीम इंडिया ने उसे दो बॉल पहले ही जीत लिया था। बता दें कि सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में दुनिया के किसी भी स्टेडियम से ज्यादा रन रेट से रन बने हैं। राजकोट में रन रेट 10.15 है। ऐसे में एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाजों का गरजना तय है। खासतौर पर रोहित शर्मा और शिखर धवन का। धवन को कहा जाता है कि वह वनडे में तो रन बनाते हैं लेकिन टी20 में उनके आंकड़े उतने अच्छे नहीं है। लेकिन पहले मैच में उन्होंने सभी का मुंह बंद करते हुए जता दिया कि गब्बर का बल्ला क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में रन उगल सकता है।

इन भारतीय बल्लेबाजों पर होंगी सभी निगाहें

इन भारतीय बल्लेबाजों पर होंगी सभी निगाहें

भारतीय टीम के नियमित ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन अच्छी फॉर्म में हैं। रोहित-धवन के अलावा कप्तान विराट कोहली कमाल की फॉर्म में हैं। कोहली ने पहले टी20 में 11 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 26 रन बनाए थे। अंदाजा लगा सकते हैं कि कोहली किस तरह से रन बनाने के लिए तैयार हैं। इससे पहले कोहली हाल ही में संपन्न हुई वनडे सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज चुने गए थे। पहले वनडे में शानदार शतक लगाने वाल कोहली दूसरे वनडे में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए लेकिन उन्होंने अच्छा योगदान दिया और तीसरे वनडे में फिर से शतक जड़ दिया। कोहली के अलावा हार्दिक पांड्या को उनकी विस्फोटक के लिए जाना जाता है। हालांकि पांड्या पहले वनडे में चौथे नंबर पर फ्लॉप रहे लेकिन पांड्या से उनके होम ग्राउंड में रन बनाने की उम्मीद उनके फैंस को जरूर होगी। इन सबके अलावा धोनी भारतीय टीम में वो योद्धा हैं जो भारतीय टीम की नइया किसी भी समय पार लगा सकते हैं। पहले टी20 में धोनी ने केवल 2 गेंदों में सामना किया था और एक छक्के की मदद से 7 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

भारतीय गेंदबाजी में है दम, आशीष नेहरा की जगह अब फिर से वापस आ सकते हैं चाइनामैन

भारतीय गेंदबाजी में है दम, आशीष नेहरा की जगह अब फिर से वापस आ सकते हैं चाइनामैन

भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले नंबर पर हैं। बुमराह ने कीवी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में 3 मैचों में कुल 6 विकेट लिए थे। वहीं पहले टी20 में 4 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट झटका। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार भी वापस लय में नजर आ रहे हैं। हालांकि इन सबके अलावा देखने वाली बात ये होगी कि क्या कोहली आशीष नेहरा की जगह फिर से वापस कुलदीप यादव को टीम में शामिल करेंगे या केवल 4 पूर्ण गेंदबाजों के साथ उतरेंगे। श्रेयस अय्यर को पहले मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था कुल मिलाकर दूसरे टी20 में उनका खेलना तय माना जा रहा है। तेज गेंदबाजी के अलावा स्पिन में कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल का विकल्प शायद ही कोई हो। लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोहली कुलदीप यादव को अक्षर पटेल के साथ-साथ प्लेइंग इलेवन में रखते हैं?

गलतियां दोहराना नहीं चाहेंगी कीवी टीम

गलतियां दोहराना नहीं चाहेंगी कीवी टीम

न्यूजीलैंड की टीम की बात करें तो राजकोट में उसे हल्के में लेना भारतीय टीम को भारी पड़ सकता है। क्योंकि पहले मैच में करारी शिकस्त झेल चुकी कीवी टीम हर हाल में वापसी कर सीरीज बराबर करना चाहेंगी। बल्लेबाजी का मोर्चा मार्टिन गुप्टिल और कॉलिन मुनरो ने संभाला हुआ और ये दोनों अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि पहले मैच में कीवी टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही। इसके अलावा न्यूजीलैंड के लिए उसका प्लस प्वाइंट मध्यक्रम बल्लेबाजी है। जिसने पिछले मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया। बल्लेबाज विकेट कीपर टॉम लाथम कमाल की फॉर्म में हैं। इसके अलावा सैंटनर गेंद से तो नहीं लेकिन बल्ले से पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे थे। उन्होंने 14 गेंदों में 2 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 27 रन बनाए थे। कीवी लेग स्पिनर ईश सोढ़ी के पास डेनियल विटोरी को पछाड़ने का मौका है। ईश सोढ़ी भारत के खिलाफ टी20 में 5 विकेट ले चुके हैं वहीं विटोरी ने न्यूजीलैंड की ओर से भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए हैं।

कोहली को मिलेगा जन्मदिन का तोहफा

कोहली को मिलेगा जन्मदिन का तोहफा

भारतीय कप्तान विराट कोहली 5 नवंबर को राजकोट में अपना 29वां जन्मदिन मनाएंगे। गौरतलब है कि कोहली ने पिछले साल भी अपना जन्मदिन टीम के साथ राजकोट में ही मनाया था। टीम इंडिया उस समय इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के चलते राजकोट में थी और इसी दौरान सभी खिलाड़ियों ने अपने कप्तान का जन्मदिन मनाया था।

ये हो सकती हैं दोनों टीमें

ये हो सकती हैं दोनों टीमें

टीम इंडिया (संभावित प्लेइंग इलेवन)

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, एम एस धोनी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड (संभावित प्लेइंग इलेवन)

मार्टिन गप्टिल, केन विलियमसन, कॉलिन मुनरो, टॉम ब्रूस, टॉम लैथम, हेनरी निकल्स, कॉलिन डी ग्रानहोम, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और ईश सोढ़ी।

Story first published: Friday, November 3, 2017, 18:14 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+