न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले जब राष्ट्रगान की धुन सुनकर रोने लगे मोहम्मद सिराज
राजकोट। भारत और न्यूजीलैंड के बीच राजकोट में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मैच में कीवी टीम ने भारत को 40 रनों से करारी शिकस्त देकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। इस मैच में भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने टी20 में डेब्यू किया। हैदराबाद के 23 वर्षीय गेंदबाज के लिए यह किसी सपने से कम नहीं है। ऑटो-रिक्शा ड्राइवर का बेटा मोहम्मद सिराज सारे संघर्षों से पार पाकर और अपनी मेहनत के बल पर टीम इंडिया के लिए खेल रहा था।

मैच के शुरुआत में ही भावुक हो गए सिराज
हालांकि इस मैच में सिराज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएं, लेकिन फिर भी वह फैंस के दिलों पर छा गए है। जैसे ही मैच से पहले राष्ट्रगान की शुरुआत हुई, तभी सिराज भावुक हो गए। राष्ट्रगान के दौरान मोहम्मद सिराज का आखों में आंसू आ गए जिन्हें वो अपने हाथों से पोछते नजर आए।
|
ट्विटर ने दिया देशभक्त का नाम
युवा गेंदबाज ने अपने हाथों से आंसू को पोछा। मगर उनका ये भावनात्मक पल कैमरे में कैद हो गया। सिराज के यह फोटो माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लोकप्रिय हो गया। यहां तक फैंस उन्हें देशभक्त का नाम दे दिया।

सिराज का नहीं रहा ड्रीम डेब्यू
हालांकि सिराज के लिए ड्रीम डेब्यू नहीं रहा। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 53 रन खर्च किए और केन विलियमसन के रूप में डेब्यू विकेट लिया। सिराज के इंटरनेशनल करियर पहली ही गेंद पर कॉलिन मुनरो ने चौका लगाया तभी अंदाजा हो गया था कि सिराज आज सिराज का दिन ठीक नहीं है।
इसे भी पढ़ेंः Happy Birthday Virat Kohli: जब विराट ने धोनी को लेकर किया खुलासा- हमारा झगड़ा कराना चाहते हैं लोग
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
