For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvNZ: हार के बाद एमएस धोनी पर आया कोहली को 'प्यार', बल्लेबाजों को लगाई जमकर फटकार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच राजकोट में खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में कीवी टीम ने भारत को 40 रनों से करारी शिकस्त देकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।

राजकोट। भारत और न्यूजीलैंड के बीच राजकोट में खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में कीवी टीम ने भारत को 40 रनों से करारी शिकस्त देकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉलिन मुनरो के शतक की बदौलत 196 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी। इस हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टीम की बल्लेबाजी को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है। भारत के अधिकतर बल्लेबाज गलत शॉट चयन के कारण आउट हुए।

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कोहली ने कहा,"बल्ले से हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। जब आप 200 रनों का पीछा कर रहे हो तो आपके सभी बल्लेबाजों को स्कोर करना होता है या किसी एक बल्लेबाज को 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाने होते हैं। मैंने अपनी पूरी कोशिश की। धोनी ने आखिर में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन हमारा काम काफी मुश्किल था।"

कोहली ने कहा, "न्यूजीलैंड ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। हमने मौकों को भुनाया नहीं, हां एक समय लग रहा था कि वह 235-240 तक पहुंचेंगे, लेकिन हमने उन्हें वहां तक जाने नहीं दिया जिसका श्रेय बुमराह और भुवी को जाता है।" 42 गेंदों में 65 रनों की पारी खेलने वाले कोहली ने कहा, "हम टॉस हारे, इसके बाद हमने जो किया वो हमने चुना नहीं था। हम आज के दिन अच्छा नहीं खेल सके।" बता दें कि आखिर में धोनी ने कुल 37 गेदों में 49 रन की पारी खेली। लेकिन वे शुरू से रन गति को तेजी से आगे नहीं बढ़ा सके।

इसे भी पढ़ेंः- Happy Birthday Virat Kohli: जब विराट ने धोनी को लेकर किया खुलासा- हमारा झगड़ा कराना चाहते हैं लोग

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+