Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: ऑकलैंड में जीत के बाद ट्विटर पर फिर आमने-सामने हुए जडेजा-मांजरेकर

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गये दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी के दम पर कीवी टीम को महज 132 रन पर रोक दिया और लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी के दम पर आसानी से मैच जीत लिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

और पढ़ें: विराट कोहली के फैसले से बर्बाद हो जायेगा केएल राहुल का करियर, कप्तान पर भड़के पूर्व भारतीय विकेटकीपर

मैच के दौरान भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कीवी पारी को बांधे रखने में अहम योगदान दिया। जडेजा ने अपने स्पैल के दौरान 4 ओवर में 18 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किये। जडेजा ने कप्तान केन विलियमसन और कॉलिन डि ग्रैंडहोम के 2 अहम विकेट निकाले। जडेजा के अलावा भारतीय टीम में मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने भी अच्छी गेंदबाजी की।

और पढ़ें: IND vs NZ: विराट कोहली ने बताया लोकेश राहुल नहीं यह थे मैच के असली हीरो, जमकर की तारीफ

संजय मांजरेकर ने कहा कि गेंदबाज को मिलना चाहिये था मैन ऑफ द मैच

संजय मांजरेकर ने कहा कि गेंदबाज को मिलना चाहिये था मैन ऑफ द मैच

मैच के बाद कई फैन्स को रविंद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच चुने जाने की आस थी लेकिन इन सबके उलट न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाने वाले लोकेश राहुल को यह पुरस्कार दिया गया। केएल राहुल ने कीवी टीम के खिलाफ 50 गेंद में नाबाद 57 रनों की पारी खेली।

ईडन पार्क में भारतीय टीम के ऑलराउंड खेल के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर ने ट्वीट कर कहा कि मैन ऑफ द मैच किसी गेंदबाज को मिलना चाहिये था जिस पर भारत के इस हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने मजे लिये।

मांजरेकर के ट्वीट पर जडेजा ने लिये मजे

संजय मांजरेकर ने मैच के बाद ट्वीट कर कहा,' ईडन पार्क में भारत की दूसरी जीत में मैन ऑफ द मैच किसी गेंदबाज को दिया जाना चाहिये था।'

संजय मांजरेकर के इस ट्वीट पर रविंद्र जडेजा ने रिप्लाई करते हुए पूछा कि किस गेंदबाज को, कृप्या नाम बतायें।

जवाब में मांजरेकर ने कहा,' मेरे हिसाब से यह अवॉर्ड आप को या फिर जसप्रीत बुमराह को दिया जाना चाहिये था। जसप्रीत बुमराह इसलिये क्योंकि उन्होंने भारत के लिये अहम समय पर शानदार ओवर किये और रन देने में कंजूसी दिखाई। जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिये 3,10,18 और 20वां ओवर किया और सिर्फ 21 रन दिये।'

विश्व कप के दौरान ट्विटर पर हुई थी भिड़ंत

गौरतलब है कि विश्व कप के दौरान इन दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए विवाद के बाद यह पहला मौका था जब दोनों के बीच मजाकिया अंदाज में सोशल मीडिया पर बातचीत हुई। उल्लेखनीय है कि 2019 विश्व कप के दौरान संजय मांजरेकर ने रविंद्र जडेजा को टुकड़ों में प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी बताया था जिस पर रविंद्र जडेजा ने गुस्से में कहा था कि मैनें आपसे दोगुने मैच खेले हैं और अभी भी खेल रहा हूं, तो खिलाड़ियों को इज्जत देना सीखिये।

आपको बता दें कि संजय मांजरेकर के साथ हुए इस विवाद के बाद रविंद्र जडेजा ने विश्व कप सेमीफाइनल में सबसे उम्दा प्रदर्शन किया और भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया था।

Story first published: Wednesday, January 29, 2020, 7:13 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+