For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ, 2nd T20I: डेब्यू मैच में छाये हर्षल पटेल, गेंदबाजों के दम पर रांची में भारत का दबदबा

IND vs NZ
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच रांची के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लगातार दूसरी बार टॉस में जीत मिली। शुक्रवार को रांची के मैदान पर खेले गये इस मैच में गेंदबाजों के लिये बॉलिंग करना आसान नहीं था क्योंकि मैच शुरू होने के दो घंटे पहले से ही यहां पर ओस का असर दिखाई देने लगा। इसके चलते गेंद बहुत ज्यादा गीली हो रही थी और आसानी से बल्ले पर आ रही थी। ओस के चलते कीवी बल्लेबाजों ने काफी विस्फोटक शुरुआत की लेकिन इसका फायदा नहीं उठा सके, जिसके चलते भारतीय गेंदबाजों ने अपनी टीम की वापसी कराई और निर्धारित 20 ओवर्स में कीवी टीम के 6 विकेट हासिल कर 153 रन पर रोक दिया।

भारतीय टीम के लिये इस मैच में डेब्यू कर रहे हर्षल पटेल ने शानदार गेंदबाजी की और अपने 4 ओवर के स्पेल में महज 25 रन देकर 2 बड़े विकेट हासिल किये। वहीं रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार ने भी एक-एक विकेट हासिल किये। भारत के लिये भुवनेश्वर कुमार सबसे महंगे जरूर साबित हुए लेकिन डेथ ओवर्स में उन्होंने कीवी बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया और जो टीम 180-190 के स्कोर पर पहुंच सकती थी उसे 153 पर रोक दिया।

और पढ़ें: BAN vs PAK: लो स्कोरिंग थ्रिलर में चमके हसन अली, शादाब खान के दम पर जीता पाकिस्तान

न्यूजीलैंड के लिये इस मैच में मार्टिन गप्टिल (31) और डैरिल मिचेल (31) ने विस्फोटक शुरुआत की और महज 25 गेंदों में 48 रनों की साझेदारी कर डाली। दीपक चाहर ने मार्टिन गप्टिल का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा लेकिन मार्क चैपमन (21) ने मिचेल के साथ तेजी से रन बनाना जारी रखा और पावरप्ले के अंदर 64 रन बटोर लिये। दोनों ने 31 रनों की साझेदारी कर 9 ओवर में 79 रन बना लिये, जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम एक बडे़ स्कोर खड़ा करेगी। वहीं पावरप्ले के बाद अक्षर पटेल ने मार्क चैपमन को केएल राहुल के हाथों कैच कराकर दूसरा झटका दिया।

यहां पर डेब्यूटेंट हर्षल पटेल को गेंदबाजी के लिये बुलाया गया और उन्होंने अपने दूसरे ही ओवर में डैरिल मिचेल को सूर्यकुमार यादव के हाथों खतरनाक दिख रहे बल्लेबाज को वापस पवेलियन भेज दिया। हर्षल पटेल के लिये डैरिल उनका पहला अंतर्राष्ट्रीय विकेट बने। मिचेल के जाने के बाद ग्लेन फिलिप्स ने यहां पर फिर से पारी को बुनना शुरू किया और टिम सेफर्ट के साथ पारी को आगे बढ़ाना शुरु किया लेकिन हर्षल पटेल ने एक बार फिर से टीम की वापसी करायी और तेजी से रन बनाने की ओर देख रहे ग्लेन फिलिप्स (34) को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराकर अपना दूसरा विकेट हासिल किया।

और पढ़ें: IND vs NZ, 2nd T20I: रांची में हर्षल पटेल को मिला डेब्यू का मौका, सचिन-द्रविड़ के खास क्लब में हुए शामिल

16वें ओवर में रविचंद्रन अश्विन ने टिम सेफर्ट (13) को वापस पवेलियन भेज दिया जिसके बाद कीवी बल्लेबाज तेजी से रन बनाने में नाकाम रहे और जो टीम 180 रन तक पहुंच सकती थी वो महज 153 पर ही रुक गई। कीवी टीम के लिये मार्टिन गप्टिल ने महज 15 गेंदों में 31 रनों की पारी खेलकर अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये।

Story first published: Friday, November 19, 2021, 21:28 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+