For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: सुरक्षा घेर तोड़कर मैदान पर पहुंचा शख्स, रोहित शर्मा को सरप्राइज करके लौटा

नई दिल्लीः न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में एक शख्स मैदान के अंदर घुस गया। क्रिकेट में आजकल सुरक्षा घेरा होने के बावजूद कोई ना कोई फैन घुसपैठ करता रहता है। मैच की पहली पारी के दौरान एक फैन ने सुरक्षा घेरा तोड़कर उतावलापन दिखाया और रोहित शर्मा की ओर दौड़ पड़ा, तब भारतीय कप्तान मिड-ऑन एरिया पर फील्डिंग कर रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है और फैंस के बीच वायरल हो गया है।

इस तरह की हरकत करने वाले लोगों को पिच इनवेडर कहा जाता है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है और यह फैंस के बीच वायरल हो गई है। यह मैच रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में चल रहा था। इससे पहले भारत के इंग्लैंड दौरे पर जर्वो नाम के पिच इनवेडर ने बहुत ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी। यह शख्स भारतीय टीम के आउटफिट में नजर आ रहा था और इंग्लैंड के खिलाफ कभी गेंदबाजी करता तो कभी बैटिंग गार्ड पहनकर आ जाता।

वहीं ताजा मुकाबले की बात करें तो 154 रनों के रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 17.2 ओवर में 155 रनों का टारगेट आसानी से चेज कर लिया। केएल राहुल और रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़े। केएल राहुल ने 49 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली जिसमें 6 चौके और दो छक्के लगाए गए जबकि रोहित शर्मा ने 55 रन केवल 36 गेंदों पर बनाए जिसमें उन्होंने 5 छक्के और एक चौका लगाया। न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी टीम साउदी कर रहे थे और अपनी कप्तानी में भारत के खिलाफ मुकाबले हारने का सिलसिला उनका जारी है।

हालांकि वे गेंदबाजी में अच्छी फॉर्म में दिखाई दिया और उन्होंने चार ओवर में केवल 16 रन खर्च करते हुए भारत के 3 विकेट चटकाए थे। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 1 रन बनाए थे और वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने इस मुकाबले में 15 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली और विराट कोहली को सर्वाधिक T20 इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया। भारत की ओर से डेब्युटेंट हर्षल पटेल बहुत ही बेहतरीन फॉर्म में थे और उनको मैन ऑफ द मैच दिया गया है क्योंकि उन्होंने चार ओवर में केवल 25 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाए।

Story first published: Saturday, November 20, 2021, 14:01 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+