IND vs NZ 2nd Test : चार साल बाद टीम में लाैटा ये खिलाड़ी, ऐसी है प्लेइंग XI

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और सीरीज के अंतिम टेस्ट में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। मैच के लिए भारत ने प्लेइंग इलेवन टीम में चोटिल अजिंक्य की जगह विराट कोहली, इशांत शर्मा की जगह मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा की जगह जयंत यादव को उतारा है। साथ ही न्यूजीलैंड ने केन विलियमसन की जगह डेरिल मिशेल को टीम के अंतिम 11 में मौका दिया है।

जयंत यादव की चार साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। जंयत ने आखिरी टेस्ट 23 फरवरी 2017 को खेला था। उन्होंने 4 टेस्ट खेले, जिसमें 1 शतक व 1 अर्धशतक शामिल है। अब दाएं हाथ स्पिन गेंदबाज जयंत को फिर लंबे समय बाद माैका मिला है। शुबमन गिल के साथ मयंक अग्रवाल ओपनिंग करने उतरेंगे। विराट कोहली कप्तानी करते दिखेंगे तो साहा को बताैर विकेकीपर रखा गया है।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : इन तीन भारतीयों की बोली लगना है मुश्किल, करियर हुआ लगभग खत्म

न्यूजीलैंड की ओर से कोहनी की चोट से जूझ रहे विलियमसन भी मुंबई टेस्ट से बाहर हो गए। वर्ल्ड टी-20 के दौरान उनकी यह चोट फिर से उभर आई थी। केन की गैरमौजूदगी में टॉम लैथम कमान संभालेंगे। वहीं मैदान की बात करें तो भारत की तरह न्यूजीलैंड का भी वानखेड़े स्टेडियम में अच्छा रिकॉर्ड है। पिछली बार उन्होंने यहां नवंबर 1988 में एक टेस्ट खेला था तो उसमें जीत हासिल की थी। विकेट के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा कि वानखेड़े की पिच गेंद को एक अच्छी उछाल देती है।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI-
भारत : मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
न्यूजीलैंड : टॉम लैथम (कप्तान), विल यंग, डेरिल मिशेल, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, काइल जैमीसन, टिम साउथी, विलियम सोमरविले, एजाज पटेल

Story first published: Friday, December 3, 2021, 11:53 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+