For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvNZ Video: कानपुर वनडे में हार्दिक पांड्या पर चढ़ गए केन विलियमसन, निकल आया खून

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच के दौरान हार्दिक पांड्या फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। पांड्या की उंगली में चोट लगी और खून निकलने लगा।

कानपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान हार्दिक पांड्या फील्डिंग करते वक्त चोटिल हो गए। पांड्या की उंगली में चोट लगी और खून निकलने लगा। जी हां, दरअसल फील्डिंग के दौरान हार्दिक पांड्या केन विलियमसन को रन आउट करने के चक्कर में चोटिल हो गए।

ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 28वें ओवर की तीसरी गेंद पर घटी। ओवर करा रहे अक्षर पटेल ने केन विलियमसन को गेंद फेंकी जिसे उन्होंने सीधे हाथों से खेल दिया। सामने फील्डिंग कर रहे हार्दिक पांड्या ने गेंद को पकड़कर डायरेक्ट थ्रो फेंका लेकिन थ्रो विकेट में न लगकर सीधे केन विलियमसन के हेलमेट में जा लगा। लेकिन तब पांड्या नॉन स्ट्राइक की तरफ दौड़कर आ रहे केन विलियमसन के आगे आ गए और विलियमसन पांड्या के ही ऊपर आ गिरे।

इस बीच पांड्या के हाथ की उंगली विलियमसन के पैर से दबकर चोटिल हो गई और खून निकलन लगा। हालांकि पांड्या की चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी। उन्होंने बाद में ओवर भी कराए।

यहां देखें वीडियोः-

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के शतक की बदौलत 337 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 331 रन ही बना सकी। भारत ने ये मैच 6 रनों से जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+