For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

India vs New zealand: रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, रोहित ने लगाए डेढ़ सौ छक्के

रोहित शर्मा ने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर तूफानी पारी खेली। इस बीच दोनों बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड्स की झड़ियां लगा दीं। न्यजीलैंड के गेंदबाज विकेट को तरसते रहे। आइए एक नजर डालते हैं रिकॉर्ड परः-

कानपुर। भारत और न्यूजीलैंड के तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के शतक की बदौलत 337 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 331 रन ही बना सकी। भारत ने ये मैच 6 रनों से जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम को 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद पुणे में भारत ने भी 6 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में बराबरी कर ली। तीसरे वनडे में जीत के इरादे से पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। हालांकि शिखर धवन का विकेट जल्दी खोने के बाद रोहित शर्मा ने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर तूफानी पारी खेली। इस बीच दोनों बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड्स की झड़ियां लगा दीं। न्यजीलैंड के गेंदबाज विकेट को तरसते रहे। आइए एक नजर डालते हैं रिकॉर्ड परः-

शतकवीर रोहित ने की सहवाग की बराबरी

शतकवीर रोहित ने की सहवाग की बराबरी

रोहित शर्मा ने 106 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। ये रोहित शर्मा के वनडे करियर का 15वां वनडे शतक है और उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। सहवाग ने 230 वनडे में 15 शतक लगाए थे जबकि रोहित शर्मा ने 160 वनडे मैचों में ये कारमाना कर दिखाया।

रोहित के 150 छक्के पूरे, डिविलियर्स को पछाड़ा

रोहित के 150 छक्के पूरे, डिविलियर्स को पछाड़ा

रोहित शर्मा ने कानपुर में शतक लगाने के साथ-साथ वनडे क्रिकेट में अपने 150 छक्के भी पूरे कर लिए। रोहित सबसे तेज 150 वनडे छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा ने महज 165 पारियों में अपने 150 छक्के पूरे किए। भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, एम एस धोनी और युवराज सिंह भी वनडे में 150 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं। वैसे वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 150 छक्के मारने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम है जिन्होंने 160 पारियों में इस कारनामे को अंजाम दिया था। तीसरे नंबर पर विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स हैं जिन्होंने 176 पारियों में 150 छक्के पूरे किए थे। बता दें कि साल 2017 में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं, वो इस साल खबर कुल 33 छक्के लगा चुके हैं।

2017 के एक हजारी बने रोहित शर्मा

2017 के एक हजारी बने रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के साल 2017 में 1000 वनडे रन भी पूरे हो गए। इस साल एक हजार वनडे रन बनाने वाले रोहित शर्मा दूसरे बल्लेबाज हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहले बल्लेबाज थे जिन्होंने 2017 में 1000 वनडे रन के आंकड़े को पार किया था। रोहित शर्मा ने साल 2017 में 5 शतक और 6 अर्धशतक लगा चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा 138 गेंदों में 147 रन बनाकर आउट हुए।

चौथी बार 2 हजारी बने विराट कोहली

चौथी बार 2 हजारी बने विराट कोहली

विराट कोहली जैसे ही कानपुर में 8 रनों के निजी स्कोर पर पहुंचे, उनके इस साल 2000 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन हो गए। विराट कोहली ने ऐसा करते ही सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली ने अपने करियर में चौथी बार एक साल में 2000 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन बनाए हैं, जबकि गांगुली और द्रविड़ ने ऐसा 3-3 बार किया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+