For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvNZ कानपुर वनडे Match Preview: लगातार सातवीं सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, लोकल ब्वॉय पर होंगी निगाहें

भारत और न्यूजीलैंड के तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच रविवाक को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा।

कानपुर। भारत और न्यूजीलैंड के तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच रविवार को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम को 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद पुणे में भारत ने भी 6 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में बराबरी कर ली। अब तीसरे मैच को भारतीय टीम हर हाल में जीतना चाहेंगी। दरअसल सीरज अपने नाम करने के लिए भारत को ये मैच हर हाल में जीतना होगा नहीं तो भारत सीरीज गंवा देगा। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड को हल्के में लेना नहीं चाहेंगी क्योंकि पहले वनडे में उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ा गया था।

घर में सीरीज जीत का 'सत्ता' लगाएगी टीम इंडिया

घर में सीरीज जीत का 'सत्ता' लगाएगी टीम इंडिया

भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी से गजब फॉर्म में है। भारतीय टीम अगर इस सीरीज को जीतती है तो वह घर में लगातार सातवीं सीरीज जीतेगी। विराट कोहली की अगुआई वाली टीम इंडिया के पिछले सात वनडे मैचों की बात करें तो उसे केवल दो में हार का सामना करना पड़ा है जबकि 5 में धमाकेदार जीत हासिल की है। भारत की जीत की वजह खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निरंतरता। भारतीय टीम हर विभाग में मजबूत है। बल्लेबाजे से लेकर गेंदबाजी तक सभी ने शानदार प्रदर्शन किया है।

इन भारतीय बल्लेबाजों पर होंगी सभी की निगाहें, लय में हैं खिलाड़ी

इन भारतीय बल्लेबाजों पर होंगी सभी की निगाहें, लय में हैं खिलाड़ी

भारतीय टीम के नियमित ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन अच्छी फॉर्म में हैं। हालांकि पिछले दो मैचों में रोहित शर्मा कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं लेकिन शिखर धवन ने दूसरे वनडे में जरूर अर्धशतकीय पारी खेलकर दिखा दिया कि उनकी फॉर्म बरकरार है। धवन के अलावा कप्तान विराट कोहली कमाल की फॉर्म में हैं। पहले वनडे में शानदार शतक लगाने वाल कोहली दूसरे वनडे में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए लेकिन उन्होंने अच्छा योगदान दिया। कोहली के अलावा दिनेश कार्तिक पर एक बार फिर से सभी की निगाहें होंगी। कार्तिक भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने में लगे हैं। पहले वनडे में शानदार पारी के बाद दूसरे वनडे में कार्तिक ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। अब तीसरे वनडे में देखना होगा कि क्या कार्तिक फिर से कोई कमाल कर कप्तान को प्रभावित करेंगे? हार्दिक पांड्या पिछले काफी समय से जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे भारतीय टीम को खुश हो जाना चाहिए क्योंकि अब पांड्या अच्छी गेंदों में सम्मान देने लगे हैं और खराब गेंदों में बाउंड्री के बाहर पहुंचा रहे हैं।

इन भारतीय गेंदबाजों में है दम, कीवी टीम को करेंगे चित

इन भारतीय गेंदबाजों में है दम, कीवी टीम को करेंगे चित

पुणे में खेल गए दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने कीवियों को 6 विकेट से हरा दिया। भुवनेश्वर कुमार ने 3, बुमराह और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया था। गौरतलब कि भुवी और बुमराह को दुनिया का बेस्ट डेश बॉलर स्पेशलिस्ट कहा जाता है। दोनों ने पिछले काफी समय से खुद को सीमित ओवर के खेल में जिस मुकाम को हासिल किया है वह काबिले तारीफ है। भुवनेश्वर कुमार पुणे वनडे में मैन ऑफ द मैच रहे, उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। भुवनेश्वर कुमार ने अपने वनडे करियर में 84 विकेट झटके हैं। जसप्रीत बुमराह ने जनवरी 2016 में वनडे डेब्यू किया था। जब से बुमराह ने डेब्यू किया है वो वनडे क्रिकेट के डेथ ओवरों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। बुमराह ने डेथ ओवरों में कुल 26 विकेट झटके हैं।

लोकल ब्वॉय को कुलदीप को मिलेगा मौका?

लोकल ब्वॉय को कुलदीप को मिलेगा मौका?

तीसरा वनडे कानपुर में है। गौरलतब है कि कानपुर का ग्रीनपार्क स्टेडियम चाइनामैन कुलदीप यादव का होम ग्राउंड है। पिछले वनडे में कुलदीप की जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया था। हालांकि कानपुर की पिच से कुलदीप यादव भली-भंति परिचित हैं ऐसे में कोहली एक बार फिर से इस लोकल ब्वॉय को प्लेइंग इलेवन में शामिल करेंगे। बता दें कि कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में पहली बार डे-नाइट वनडे मैच होने जा रहा है। इस मैच में कुलदीप यादव आकर्षक का केंद्र होंगे क्योंकि अपने लोगों के सामने खेलना उनके लिए गर्व की बात होगी।

कीवी टीम में है दम, हल्के में लेना पड़ सकता है भारी

कीवी टीम में है दम, हल्के में लेना पड़ सकता है भारी

न्यूजीलैंड की टीम की बात करें तो उसे हल्के में लेना भारतीय टीम को भारी पड़ सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहली बार कोई वनडे सीरीज खेल रही कीवी टीम संतुलित टीम है। बल्लेबाजी का मोर्चा ओपनर मार्टिन गुप्टिल और कॉलिन मुनरो ने संभाला हुआ और अच्छा कर रहे हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड के लिए उसका प्लस प्वाइंट मध्यक्रम बल्लेबाजी है। जिसने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। बल्लेबाज विकेट कीपर टॉम लाथम कमाल की फॉर्म में हैं। इसके अलावा रोस टेलर भी रन बना रहे हैं। हालांकि न्यूजीलैंड के लिए चिंता का विषय कप्तान केन विलियमसन की फॉर्म है जो काफी समय से खराब चल रही है। गेंदबाजी की बात करें तो ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी तेज गेंदबाजी विभाग को बखूबी संभाल रहे हैं। हालांकि स्पिन गेंदबाजी कीवी टीम के लिए चिंता का विषय है।

पहली बार सीरीज में 300 प्लस रन बन सकते हैं

पहली बार सीरीज में 300 प्लस रन बन सकते हैं

इस सीरीज में अभी तक 300 प्लस का स्कोर देखने को नहीं मिला। हलांकि कानपुर में दर्शकों को लंबे-लंबे छक्के देखने को मिल सकते हैं। ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका ने दो साल पहले 303 का स्कोर खड़ा किया था। हालांकि भारतीय टीम 5 रनों से जीत हासिल करने से चूक गई थी। इसके अलावा भारतीय टीम इसी साल जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी20 मैच में भी हार गई थी।

मैच समयः- 1 बजकर 30 मिनट से होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+