For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ 3rd ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 297 रनों का लक्ष्य

माउंट माउंगानुई: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच बे ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 297 रनों का टारगेट दिया है।

टॉस हार बैटिंग करते हुए भारत के लिए लोकेश राहुल की शतकीय पारी खास रही जिन्होंने 13 गेंदों पर 112 रनों की पारी खेली और भारत को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने से अहम रोल अदा किया। इससे पहले भारत के लिए एक बार फिर ओपनिंग जोड़ी कमजोर साबित हुई जब मयंक अग्रवाल केवल 1 और कप्तान विराट कोहली 9 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद पारी को जमाते हुए लग रहे पृथ्वी शॉ भी 40 रनों पर रन आउट हो गए। इसके बाद एक बार फिर से अय्यर और राहुल की जोड़ी है जिसने अच्छी साझेदारी की है। अय्यर अपना अर्धशतक लगाकर 62 पर आउट हुए। अय्यर राहुल के अलावा तीसरे वनडे में मनीष पांडे ने भी 48 गेंदों पर 42 रनों की उम्दा पारी खेली। जबकि न्यूजीलैंड की ओर से हमीश बेनेट ने 4 विकेट लिए।

यह इस सीरीज का अंतिम मुकाबला है। न्यूजीलैंड पहले ही सीरीज में दोनों मैच पिछले मैच जीतकर अजेय बढ़त बना चुका है।

1
46210

न्यूजीलैंड के लिए बड़ी बात यह है कि कप्तान केन विलियमसन की वापसी हुई।

न्यूजीलैंड की टीमें दो बदलाव हुए हैं-

IN - केन विलियमसन और मिशेल सेंटनर
OUT - टॉम ब्लंडेल और मार्क चैपमैन

जबकि भारत ने भी एक बदलाव किया है-

IN - मनीष पांडे
OUT - केदार जाधव

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोल्स, केन विलियमसन (सी), रॉस टेलर, टॉम लाथम (डब्ल्यू), जेम्स नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, काइल जैमीसन, हैमिश बेनेट

भारत (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (सी), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, लोकेश राहुल (डब्ल्यू), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह

Story first published: Tuesday, February 11, 2020, 11:21 [IST]
Other articles published on Feb 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+