
नंबर वन पर है टीम इंडिया का निशाना
टीम इंडिया इस मैच को एकतरफा और बड़े अंतराल से जीतने की कोशिश करेगी। तभी वह वनडे में नंबर 1 पोजीशन पर एक बार फिर से कब्जा कर पाएगी। मौजूदा समय में टीम इंडिया 119 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है वहीं द. अफ्रीका 120 रेटिंग अंकों के साथ पहले नंबर पर है।

9 हजारी बन सकते हैं विराट कोहली
भारतीय कप्तान विराट कोहली को वनडे में अपने 9,000 रन पूरे करने के लिए 83 रन चाहिए। अगर कोहली 9000 रन पूरे कर लेते हैं तो वह ऐसा कारनामा करने वाले पांचवें भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। उनके पहले इस कारनामे को अंजाम सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अंजाम दिया है। कोहली अगर कानपुर में ये मुकाम छू लेते हैं तो वह सबसे तेज 9,000 वनडे रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। कोहली ने अपने 201 वनडे मैचौं की 193 पारियों में 8,917 रन बनाए हैं। डीविलियर्स के नाम अबतक 205 वनडे में सबसे तेज 9,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड है।

कोहली की बराबरी कर टॉप पर पहुंचेंगे रोहित शर्मा
भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का ग्रीन पार्क का अच्छा खासा प्रदर्शन है। ग्रीन पार्क पर सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के ही नाम है उन्होंने यहां 2015-16 में द. अफ्रीका के खिलाफ 150 रनों की पारी खेली थी। अगर इस मैच में रोहित शतक लगाते हैं तो वह मौजूदा साल में वह सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर लेंगे। विराट के नाम 5 और रोहित के नाम 4 शतक हैं।

कीवी कप्तान के पास भी है मौका
अगर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन 94 रन और बना लेते हैं तो वह क्रेग मैकमिलन (4,707) को पीछे छोड़ देंगे। इसके अलावा वह मार्टिन क्रो (4,704) को भी पीछे छोड़ देंगे। विलियमसन न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सातवें नंबर पर पहुंच जाएंगे। विलियमसन ने 116 वनडे की 10 पारियों में 4617 रन बनाए हैं। इसके अलावा ट्रैंट बोल्ट को 100 वनडे विकेट पूरे करने के लिए 6 विकेटों की दरकार है। वह इस मुकाम को छूने वाले 16वें न्यूजीलैंड के गेंदबाज बन जाएंगे।

जसप्रीत बुमराह रच सकते हैं इतिहास
भारतीय तेज गेदंबाज जसप्रीत बुमराह को वनडे में अपने 50 विकेट पूरे करने के लिए 1 विकेट की दरकार है। साथ ही बुमराह एक विकेट लेते ही भारत के दूसरे सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। बुमराह ने 27 मैचों में 49 विकेट लिए हैं। पहले नंबर पर अजीत अगरकर हैं जिन्होंने 23 वनडे मैचों में 50 विकेट पूरे किए थे।


Click it and Unblock the Notifications
