For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsNZ, 3rd T-20: भारत नहीं बना सका इतिहास, 4 रन से मैच हारकर सीरीज भी गंवाई

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और अंतिम टी-20 मैच 10 फरवरी को हेमिल्टन के सेडान पॉर्क में खेला गया। इस मैच न्यूजीलैंड ने करीबी जीत हासिल करते हुए भारत को 4 रनों से मात दी। भारतीय टीम यह मैच हारने के साथ ही 1-2 से सीरीज भी हार गई। इससे पहले भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में कीवी टीम को 4-1 से मात देकर इतिहास रचा था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके जवाब में कीवी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 212 रन बनाकर भारत को बड़ा लक्ष्य दिया।

इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही और धवन (5) शुरू में ही आउट हो गए। हालांकि रोहित शर्मा (38) और विजय शंकर (48) ने 75 रनों की बेहतरीन साझेदारी करके भारत को मैच में वापस ला दिया लेकिन सैंटनर ने शंकर को आउट करके कीवी टीम को फिर से मैच में वापस ला दिया। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए पंत (28) ने कुछ आतिशी शॉट खेलकर रन गति को बनाए रखा लेकिन वे भी ज्यादा देर तक टिक नहीं सके।

पंत के बाद रोहित शर्मा भी तब आउट हो गए जब वे एक ठोस पारी खेलते हुए दिख रहे थे। रोहित के आउट होने के बाद भारत को एक के बाद एक झटके लगे और यहीं से ही मैच ने करवट कीवी टीम के पक्ष में लेनी शुरू कर दी। रोहित के बाद आए हार्दिक पांड्या (21) और धोनी (2) कोई खास कमाल नहीं दिखा सके। लेकिन उसके बाद दिनेश कार्तिक और क्रुणाल पांड्या के बीच एक शानदार अर्धशतकीय साझेदारी देखने को मिली।

दोनों बल्लेबाजों की अंतिम ओवरों में की गई भरसक कोशिशों के चलते भारत का स्कोर अपने लक्ष्य के काफी करीब तक पहुंच गया था और टीम को अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे लेकिन कीवी गेंदबाजों की सूझबूझ भरी गेंदबाजी के चलते भारत यह मैच 4 रन से हार गया। कीवी गेंदबाजों की ओर से सैंटनर और डेरिल मिशेल ने 2-2 विकेट झटके।

इससे पहले कीवी टीम ने मुनरो-सेफर्ट की दमदार बल्लेबाजी के दम पर 20 ओवर में 212 रन बनाए थे। सेफर्ट ने एक बार फिर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 रन बनाए। पूरी सीरीज में बढ़िया प्रदर्शन करने के चलते सेफर्ट को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया है जबकि मैच में 72 रनों की आतिशी पारी खेलने वाले मुनरो को मैन ऑफ द मैच दिया गया। भारतीय गेंदबाजों में युजवेंद्र चहल की जगह पर खेल रहे कुलदीप यादव ही कुछ प्रभावित कर सके। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए।

Story first published: Sunday, February 10, 2019, 16:49 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+