Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तिरुवनंतपुरम तीसरा T-20: गणेश भगवान रोकेंगे बारिश, नारियल फोड़कर हो रही है पूजा

तिरुवनंतपुरम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज शाम 7 बजे से ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। सीरीज के इस आखिरी मैच में दोनों ही टीमें सीरीज जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगी। लेकिन सीरीज के इस निर्णायक मैच पर संकट के बादल मंडराए हुए हैं। मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में मैच को बारिश से बचाने के लिए लोग मंगलवार सुबह से ही पजावनगड़ी गणपति मंदिर में पूजा करते नजर आ रहे हैं।

कई श्रद्धालु केवल इसी आस के साथ मंदिर में नारियल फोड़ रहे हैं कि आज शाम ग्रीनफील्ड स्टेडियम में टी-20 मैच का सफल आयोजन हो सके। 1988 के बाद पहली बार तिरुवनंतपुरम में अंतर्राष्ट्रीय मैच का आयोजन हो रहा है और इसे देखने के लिए सभी उत्सुक हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले दो दिनों से तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने एक दिन पहले कहा था कि मंगलवार को भी दिन में और शाम पांच बजे के बाद बारिश हो सकती है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि पजावनगड़ी गणपति मंदिर एक ऐसा मंदिर है, जहां प्रार्थना के साथ नारियल फोड़ने से बारिश को रोका जा सकता है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+