तिरुवनंतपुरम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। हालांकि बारिश के कारण ये मैच होने में देरी है। लेकिन उससे पहले भारतीय खिलाड़ी बीच मैदान पर फुटबॉल खेलकर खुद को वॉर्मअप कर रहे हैं।
हालांकि बारिश रुक-रुक कर हो रही है लेकिन भारतीय खिलाड़ी अपना समय खुद खेल में इंगेज कर बिता रहे हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, मोहम्मद सिराज और के एल राहुल का फुटबॉल खेलते हुए एक वीडियो बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
इस वीडियो में ये खिलाड़ी एक दूसरे को बॉल पास कर रहे हैं। विराट कोहली पैर से बॉल उछालते हैं जो श्रेयस अय्यर के पास जाकर गिरती है। अय्यर जब बॉल को उछालते हैं बॉल मनीष पांडे के बजाय मोहम्मद सिराज के पास जाकर गिरती जिसे सिराज पैर से नहीं मार पाते हैं। हालांकि उसे बाद कैप्टन कोहली का रिएक्शन देखने लायक होता है। कोहली सिराज की नकल उतारते हुए बीच मैदान में कमर मटकाने लगते हैं। देखें वीडिया-
#TeamIndia boys enjoying a game of football as rain plays spoilsport #INDvNZ pic.twitter.com/iHsBBPoDKg
— BCCI (@BCCI) November 7, 2017
बता दें कि सीरीज के इस आखिरी मैच में दोनों ही टीमें सीरीज जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगी। लेकिन सीरीज के इस निर्णायक मैच पर संकट के बादल मंडराए हुए हैं। मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। गौरतलब है कि पहले मैच में रोहित शर्मा और शिखर झधवन की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 53 रनों से हराया था। लेकिन दूसरे मैच में भारत की बल्लेबाजी फ्लॉप रही और उसे 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा।