For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: हैमिल्टन में जीत के लिये भारतीय टीम ने निकाला नया तरीका, BCCI ने शेयर किया Video

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले के लिये टीम इंडिया हैमिल्टन पहुंच चुकी है। न्यूजीलैंड में पहली बार टी20 सीरीज जीतने के मुहाने पर खड़ी विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम जीत में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है और सीरीज में 2-0 की बढ़त ले चुकी भारतीय टीम अब कीवी टीम को हैमिल्टन में धूल चटा सीरीज पर कब्जा करना चाहती है।

और पढ़ें: U19 World Cup: ऑस्ट्रेलिया को रौंद सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम, 74 रन से हराया

भारत के पास बुधवार को हैमिल्टन में यह मौका है जिसे देखते हुए वह किसी भी हाल में इसे गंवाना नहीं चाहेगी। इसका पता भारतीय टीम के तैयारियों से भी चलता है। मंगलवार को हैमिल्टन के मैदान पर भारतीय टीम एक अलग अंदाज में अभ्यास करती नजर आई।

और पढ़ें: शोएब अख्तर ने 'विराट सेना' को बताया बेरहम, अब सिर्फ आउट ही नहीं डरा कर मारते हैं पेसर्स

BCCI ने पूछा कैसी है टीम इंडिया की नई फील्डिंग ड्रिल

मैच से पहले भारतीय टीम ने मंगलवार की शाम को प्रैक्टिस सेशन किया जिसमें वह एक से गेंद को पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई ने इस अभ्यास का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है।

बोर्ड ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में फैन्स से सवाल पूछा है कि, 'टीम इंडिया की नई ट्रेनिंग ड्रिल कैसी है।'

भारतीय खिलाड़ियों ने कुछ इस अंदाज में किया अभ्यास

बीसीसीआई की ओर से जारी किये गए प्रैक्टिस सेशन के इस वीडियो में खिलाड़ी एक-दूसरे की ओर गेंद को फेंक रहे हैं और जिस खिलाड़ी को कैच पकड़ना है वह दोनों की बजाय सिर्फ एक हाथ से कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे कोच खिलाड़ियों को एक हाथ से कैच कर पाने की प्रैक्टिस करा रहे हैं।

इतना ही नहीं वीडियो में कुछ खिलाड़ियों को जब गेंद बीच में हो तभी पकड़ने को कहा जा रहा है।

बेंच स्ट्रेंथ को इस्तेमाल कर सकती है भारतीय टीम

बेंच स्ट्रेंथ को इस्तेमाल कर सकती है भारतीय टीम

मंगलावर को हुए इस वैकल्पिक अभ्यास में मुख्य कोच रवि शास्त्री ने वाशिंगटन सुंदर पर ध्यान दिया जबकि बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ व्यस्त थे। इस प्रैक्टिस सेशन में कप्तान विराट कोहली, केएल राहुल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने इसमें भाग नहीं लिया।

टीम प्रबंधन उन खिलाड़ियों के साथ काम कर रहा है, जिन्हें सीरीज में अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है।

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने टी20 सीरीज के पहले 2 मैच जो कि ऑकलैंड में खेले गए थे उसमें जीत हासिल की थी। भारत ने दोनों ही मैचों में रनों का पीछा करते हुए लक्ष्य हासिल किया था।

Story first published: Thursday, January 30, 2020, 12:15 [IST]
Other articles published on Jan 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+