सानिया महिला सिंगल्स और डबल्स के क्वार्टरफाइनल में
मेलबर्न। भारतीय स्टार सानिया मिर्जा ने आज यहां ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट की महिला युगल और मिश्रित युगल स्पर्धा में क्रमश: एलीना वेसनिना और महेश भूपति के साथ मिलकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। सानिया और भूपति ने यहां 2009 मिश्रित युगल स्पर्धा का खिताब जीता था। भारतीय खिलाडि़यों को आगे और टक्कर मिलने वाली है।
उन्होंने दूसरे राउंड के मैच में एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए चेक गणराज्य की इवेता बेनेसोवा और ऑस्ट्रेलिया के जर्गन मेल्जर को 3-6 , 6-4 , 12-10 से परास्त किया। इस छठी वरीय भारतीय जोड़ी ने एक घंटे 11 मिनट में अपने प्रतिद्वंद्वियों को परास्त किया। अब उनका सामना अमेरिका की लिजेल हुबेर और ब्रिटिश कोलिन फ्लेमिंग की जोड़ी से होगा।
सानिया और भूपति का सामना खिताबी भिड़त में चौथे वरीय रोहन बोपन्ना और अमेरिका की लिजा रेमंड की जोड़ी से हो सकता है, जिन्होंने दूसरे राउंड के मैच में कासे डेलाकुआ और मैथ्यू एबडन की आस्टेलियाई जोड़ी को 6-4 , 6-2 से परास्त किया। बोपन्ना और रेमंड की भिड:त सुवेई सेह और मार्सिन मातकोवस्की तथा वेसनिना और लिएंडर पेस की जोड़ी के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications