इंदौर। तीसरे टेस्ट मैच में 100 रनों के अंदर तीन विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया मजबूत स्थिति की ओर आगे बढ़ रही है। कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। 90वें ओवर की समाप्ति पर टीम का कुल स्कोर तीन विकेट पर 267 रन है।
कोहली 103 रन बनाकर खेल रहे हैं। 85वें ओवर में उन्होंने अपना 13 शतक पूरा किया। दूसरे छोर पर अजिंक्य रहाणे 79 रन बनाकर नाबाद हैं।
इसके पहले 36वें ओवर की आखिरी गेंद पर चेतेश्वर पुजारा 41 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उस वक्त कप्तान विराट कोहली 24 रन बनाकर क्रीज पर थे। तब टीम का कुल स्कोर 108 रन था।
सिर्फ 29 रन बनाकर आउट हुए गंभीर
गौतम गंभीर ने टीम 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 29 रनों के निजी स्कोर पर अपना विकेट गवां दिया। मुरली विजय के आउट होने के बाद गंभीर ने चेतेश्वर पुजारा के साथ पारी को आगे बढ़ाया था। गंभीर ने पुजारा के साथ 34 रनों की साझेदारी की।
मुरली के रूप में लगा पहला झटका
तीसरे और आखिरी टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को 26 रनों के स्कोर पर पहला झटका लगा। मुरली विजय 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने गौतम गंभीर के साथ कुल 26 रनों की साझेदारी की।
तीसरे और आखिरी मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम में कप्तान केन विलियम्सन की वापसी हो चुकी है। कोलकाता टेस्ट के दौरान चोट लगने की वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा था।
टीमें इस प्रकार :
भारत: विराट कोहली (कप्तान), गौतम गंभीर, मुरली विजय, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, ऋद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और आर अश्विन।
न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन, (कप्तान) रॉस टेलर, मार्टिन गप्टिल, मैट हैनरी, टॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, ल्यूक रॉन्ची, मिशेल सैंटनर, नील वागनर, बीजे वाटलिंग, ट्रेंट बोल्ट और जीतन पटेल।