सिंगल्स में सानिया की चुनौती ख़त्म
भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस में सिंगल्स मुक़ाबले से बाहर हो गई हैं.
पहले ही दौर में पूर्व चैम्पियन बेल्जियम की जस्टिन हेना हार्डिन ने उन्हें 5-7, 6-3 और 6-1 से मात दे दी.
सानिया मिर्ज़ा ने पहले सेट में हेना हार्डिन को कड़ी टक्कर दी और पहला सेट 7-5 से जीतकर सबको चकित कर दिया.
पहले सेट में एक समय हार्डिन आगे चल रही थी और सेट प्वाइंट के लिए सर्विस कर रही थी.
लेकिन सानिया ने न सिर्फ़ उनकी सर्विस तोड़ी बल्कि अगले दो गेम जीतकर पहला सेट भी जीत लिया. लेकिन अगले दो सेट में हेना हार्डिन ने अपने अनुभव का कमाल दिखाया.
सानिया उनके आगे बिल्कुल नहीं टिक पाईं और दूसरा सेट 6-3 से हार गईं. तीसरे सेट में सानिया की हालत और ख़राब हुई और हेना हार्डिन टॉप फ़ॉर्म में नज़र आई.
11वीं वरीयता प्राप्त जस्टिन हेना हार्डिन ने तीसरा सेट 6-1 से जीतकर दूसरे दौर में जगह बनाई. मैच के बाद उन्होंने माना कि ये मैच उनके लिए काफ़ी कठिन रहा.
क्वालीफ़ाइंग राउंड खेलने के बाद सानिया को सिंगल्स के मुख्य ड्रॉ में जगह मिली थी, लेकिन यहाँ उनकी चुनौती अब ख़त्म हो गई है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
