"/>
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: वेलिंगटन की सुपर जीत पर कैफ-सहवाग ने किया मजेदार ट्वीट, सुपरओवर को लेकर जानें क्या बोले

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में किसी टीम की किस्मत सुपर ओवर को लेकर शायद ही इतनी खराब हो जितनी कि न्यूजीलैंड की टीम की खराब देखने को मिली है। पिछले 7 महीने में चौथी बार कीवी टीम को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं 5 मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दूसरे मैच में कीवी टीम को हार का सामना करना पड़ा, ऐसा लग रहा है कि क्रिकेट के भगवान न्यूजीलैंड से रूठे हुए हैं, वह जितना सुपरओवर के दर्द से बाहर निकलकर बचना चाहते हैं उतनी ही भगवान उन्हें बार-बार उसे उसी परिस्थिति में डाल देता है।

और पढ़ें: IND vs NZ: जानें कैसा था शार्दुल ठाकुर का आखिरी ओवर, जिसने पलट दिया मैच

वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेले गये चौथे टी-20 मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट पर 165 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने भी 20 ओवर में सात विकेट पर 165 रन बनाए। निर्धारित ओवरों में मैच टाई रहा और इसी कारण सुपर ओवर में मैच का फैसला हुआ।

और पढ़ें: IND vs NZ: सुपरओवर में फिर फ्लॉप हुई कीवी टीम, जानें कैसा था वेलिंगटन में हर गेंद पर रोमांच

भारतीय टीम को पसंद नहीं है हाथ में नाखून

मैच के बाद फैन्स समेत पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स ने भारतीय टीम को उनकी जीत पर बधाई देते हुए कई मजेदार कमेंटस किया, इसमें वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ और इरफान पठान शामिल रहे।

मैच के बाद वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर लिखा कि भारतीय खिलाड़ियों को हाथों की उंगलियों में नाखून पसंद नहीं है, इसीलिये हर मुकाबला नेल-बाइटिंग खेलते हैं और जीतते हैं। एक और अविश्वसनीय जीत।

जब सुपरओवर में मैच जीतना है तो 20 ओवर क्यों खेलें

वहीं मोहम्मद कैफ ने ट्विटर पर लिखा, 'जब सुपर ओवर में ही रिजल्ट आना है, तो 20 ओवर का मैच क्यों। एक बार फिर टीम इंडिया ने जबर्दस्त फाइट दिखाई, तब हार नहीं मानी, जब न्यूजीलैंड आसानी से इस मैच में जीत की तरफ बढ़ रहा था। इस टीम इंडिया से काफी कुछ सीखने के लिए है।'

हर मैच में होता है एक अलग मैच विनर

इरफान पठान ने मैच के बाद कहा,' जीत पर टीम को बधाई, एक ऐसा मैच जिसमें आखिर तक संयम बनाने वाली टीम ने जीत हासिल की। यह भारतीय टीम की ताकत है कि हर मैच में एक नया विनर देखने को मिलता है। टीम को दिया गया हर चैलेंज मजबूती से स्वीकार किया।'

ऐसा रहा सुपर ओवर का रोमांच

ऐसा रहा सुपर ओवर का रोमांच

सुपर ओवर में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और एक विकेट खोकर 13 रन बनाए। भारत ने लोकेश राहुल के रूप में सुपर ओवर में अपना विकेट खोया लेकिन आउट होने से पहले राहुल एक चौका और एक छक्का लगा चुके थे। कप्तान विराट कोहली ने पांचवीं गेंद पर चौका मार भारत की जीत दिलाई और पांच मैचों की सीरीज में 4-0 से आगे कर दिया।

Story first published: Friday, January 31, 2020, 18:52 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+