
पिछले मैच की सीख ने वेलिंगटन की जीत में निभाई अहम भूमिका
मैच के बाद शार्दुल ठाकुर ने कहा कि वेलिंगटन में जीत के पीछे हैमिल्टन की जीत ने बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि पिछले मैच में हमने सीखा था कि आखिरी समय तक उम्मीद नहीं खोनी चाहिये और हमने चौथे मैच में यही किया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लेने के बाद ठाकुर ने कहा, 'मुझे अच्छा लग रहा है हम इसी तरह के रोचक मुकाबलों के लिए खेलते हैं। पिछले दो मैचों में हम इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकते थे। पिछले मैच से हमने सीखा था कि उम्मीद कभी नहीं खोनी चाहिए। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर विकेट मिलने से काफी फायदा हुआ क्योंकि इससे वो नर्वस हो गए।'

जीत के बावजूद शार्दुल ठाकुर को इस बात का अफसोस
उल्लेखनीय है कि शार्दुल ठाकुर ने गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी टीम के लिये अहम योगदान दिया। जब भारतीय टीम लगातार विकेट खोकर लड़खड़ा रही थी तब शार्दुल ठाकुर ने 15 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए।
मैच के बाद उन्होंने कहा, 'मैंने बल्ले से अच्छा योगदान दिया जिससे टीम को मदद मिली, लेकिन मुझे और खेलना चाहिए था। उम्मीद है कि अगले मैच में ऐसा कर सकूं।'

कुछ ऐसा घटा था शार्दुल ठाकुर का ओवर
20वें ओवर में जीत के लिये कीवी टीम को सिर्फ 7 रन की दरकार थी, हालांकि शार्दुल ठाकुर की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत कीवी टीम सिर्फ 6 रन ही बना सकी और 4 विकेट खो दिये जिसकी वजह से मैच एक बार फिर सुपरओवर में पहुंचा और भारतीय टीम ने सुपरओवर में जीत हासिल की।


Click it and Unblock the Notifications
