For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvNZ, 5th ODI, Preview: सीरीज के आखिरी वनडे में जीत की पटरी पर लौटना चाहेगा भारत

नई दिल्ली। 3 फरवरी को वेलिंग्टन के मैदान पर भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर अंतिम और पांचवां वनडे मैच खेलेगा। सीरीज का फैसला पहले ही हो चुका है। भारत ने लगातार तीन शुरुआती मैच जीतकर 10 साल बाद कीवीलैंड पर वनडे सीरीज कब्जाई थी। हालांकि उसके बाद हेमिल्टन में हुए चौथे मैच में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में भारत को शर्मनाक और अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा था। चौथे मैच में 92 रनों पर सिमटने वाली भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज का नतीजा 4-1 से अपने नाम करना चाहेगी।

धोनी की वापसी बड़ी राहत

भारत के लिए 5वें मैच में सबसे बड़ी राहत की खबर महेंद्र सिंह धोनी का टीम में वापस आना है। धोनी की फिटनेस के बारे में खुद टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने सूचना दी है कि यह अनुभवी खिलाड़ी अब पूरी तरह से फिट है। धोनी की मौजूदगी में टीम किस खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाती है ये देखने वाली बात होगी। चौथे मैच में भारत ने नंबर तीन पर शुभमन गिल को मौका दिया था। ऐसे में केवल एक ही मैच खेले गिल को दूसरा मौका ना देना बेमानी ही साबित होगा। वहीं, हेमिल्टन में दिनेश कार्तिक, अंबाती रायडू और केदार जाधव भी प्लॉप हुए थे।

सिराज, शमी या खलील

इसके अलावा इस मैच में ये भी देखना दिलचस्प होगा कि मोहम्मद शमी टीम में वापस आते हैं या नहीं क्योंकि वे अब तक बेहतरीन फार्म में रहे हैं और उनकी उपस्थिति टीम को मजबूत करती है। लेकिन हो सकता है विश्वकप से पहले अधिक से अधिक खिलाड़ियों को आजमाने के लिए टीम प्रबंधन मोहम्मद सिराज को भी मौका दे क्योंकि खलील ने अब तक ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ा है। जहां तक कीवी टीम की बात है तो उसको भी मार्टिन गुप्टिल के चोटिल होने से झटका लगा है। गुप्टिल इस सीरीज में अब तक अपनी फार्म से जूझते रहे हैं लेकिन उनके अनुभव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

टेलर की फार्म और बोल्ट का तूफान

इसके अलावा कीवी टीम रॉस टेलर के फार्म में लौटने से भी खासी संतुष्ट होगी। अब बस कप्तान केन विलियम्सन से एक अदद बड़ी पारी की तलाश है। गेंदबाजी की बात करें तो बोल्ट का आत्मविश्वास पिछले मैच में 5 विकेट झटकने के बाद सातवें आसमान पर होगा। बोल्ट के अलावा कोलिन डि ग्रैंडहोम ने भी शानदार गेंदबाजी की थी। इसके अलावा न्यूजीलैंड के जेम्स नीशम और स्पिनर टॉड एस्टल ने सीरीज में अपनी ठीक-ठाक शुरुआत पिछले मैच में कर ली है। दोनों ने ही एक-एक विकेट चटकाया था।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, अंबाती रायडू, हार्दिक पांड्या, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, दिनेश कार्तिक या शुभमन गिल, मोहम्मद शमी या मोहम्मद सिराज

न्यूजीलैंड- केन विलियम्सन (कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रेंट एस्टल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्युसन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लॉथम, कोलिन मुनरो, जिमी नीशाम, हेनरी निकोलस, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी और रॉस टेलर

Story first published: Saturday, February 2, 2019, 16:47 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+