IND vs NZ: मैन ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह ने खोला जीत का राज, बताया कैसे मिली वापसी में मदद

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को बे ओवल मैदान पर खेले गए पांचवें और अंतिम टी-20 मुकाबले में कीवी टीम को 7 रन से हराकर 5 मैचों की टी-20 सीरीज क्लीन स्वीप कर दिया। विदेशी सरजमीं पर टी20 प्रारूप में हासिल की गई भारत की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम की जीत में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अहम भूमिका निभाई जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

और पढ़ें: IND vs NZ: भारत से मिली शर्मनाक हार के बावजूद खुश हैं टिम साउथी, जानें क्या है कारण

ओवल के मैदान पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 163 रन का स्कोर बनाया और फिर उसने न्यूजीलैंड को निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 156 रनों पर रोक दिया। भारत ने तीसरी बार घर के बाहर टी-20 सरीज में क्लीन स्वीप हासिल की है।

और पढ़ें: IND vs NZ: हार से निराश रोस टेलर ने बताया कहां गंंवाया मैच, जानें कैसे करेंगे वनडे सीरीज में वापसी

लय में वापस लौट आये हैं जसप्रीत बुमराह

लय में वापस लौट आये हैं जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के दम पर मैच से बाहर हो चुकी भारतीय टीम ने डेथ ओवर्स में वापसी की और मैच को 7 रन से जीत लिया। जसप्रीत बुमराह ने टी20 के आखिरी मुकाबले में 4 ओवर गेंदबाजी की और 12 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। इस दौरान उन्होंने एक ओवर मेडन भी निकालाय़

जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच जबकि सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

न्यूजीलैंड दौरे से काफी कुछ सीखा

न्यूजीलैंड दौरे से काफी कुछ सीखा

लेने के बाद मैन ऑफ द मैच चुने गए भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि उन्होंने मौजूदा दौरे से काफी कुछ सीखा है। भारत ने पांच मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड को 5-0 से हराया।

मैच के बाद बुमराह ने कहा, 'अच्छा महसूस कर रहा हूं। यह मैच एक समय पर किसी के भी पाले में जा सकता था लेकिन हमें यकीन था कि हम एक या दो ओवर अच्छा निकालने के बाद इस पर पकड़ बना सकते हैं। हवा काफी तेज थी और मैं हवा की मदद लेने का प्रयास कर रहा था। यहां मैंने काफी कुछ सीखा है। छोटे मैदानों पर कैसी गेंदबाजी करनी है, यह मेरे लिए नया था। शानदार परिणाम रहा।'

टी20 में भारत के मेडन ओवर किंग बने जसप्रीत बुमराह

टी20 में भारत के मेडन ओवर किंग बने जसप्रीत बुमराह

ओवल में खेले गये इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में मार्टिन गप्टिल का विकेट झटका और कोई रन न देते हुए मेडन निकाला। इसके चलते जसप्रीत बुमराह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने केवल 49 पारियों में 7 मेडन ओवर फेंक दिए हैं जो किसी भी गेंदबाज से ज्यादा हैं। बुमराह से पहले श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा के नाम यह रिकॉर्ड था जिन्होंने 58 पारियों में 6 मेडन ओवर किए थे।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह हैं जिन्होंने 27 पारियों में 5 मेडन ओवर किए थे। चोट से वापसी के बाद बुमराह के लिए अच्छा वक्त नहीं चल रहा था। वह छह टी-20 मैचों में चार विकेट ले सके थे लेकिन अब लगता है कि वह लय पकड़ चुके हैं।

Story first published: Sunday, February 2, 2020, 22:50 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+