
इस साल लगातार तीसरी बार फेल हुए संजू सैमसन
साल 2020 में संजू सैमसन को लगातार 3 बार टी20 प्रारूप में मौका दिया जा चुका है जिसमें वह फिलहाल नाकाम रहे हैं। ऐसे में उन्हें जल्दी मौका मिल पाना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। एक खिलाड़ी के रूप में यह कहना सही है कि आप हर मैच में प्रदर्शन नहीं कर सकते, किसी को अगर प्लेयर बनाना है तो उसे मौके देने होंगे लेकिन जब प्रतिस्पर्धा बहुत ज्याजा हो तो आपको ऐसे मौकों का फायदा उठाना पड़ता है।
|
संजू सैमसन के लिये अनलकी रहा है 1.3 ओवर
रविवार को खेले गये आखिरी टी-20 मुकाबले में संजू सैमसन ने सिर्फ 2 रन बनाये थे और एक बार फिर गलत शॉट खेलकर वापस पवेलियन लौट गये। इस सीरीज में संजू सैमसन के लिए 1.3 ओवर 'अनलकी' रहा है और हर बार उन्हें स्कॉट कुगेलिन और मिशेल सैंटनर की जोड़ी ने ही वापस पवेलियन भेजा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे और पांचवे टी-20 मैच में संजू सैमसन जिस तरह से आउट हुए हैं, वह एक इत्तेफाक है। दरअसल, दोनों ही मैचों में संजू 1.3 ओवर में स्कॉट कुगेलिन की गेंद पर मिशेल सैंटनर के हाथों लपके गए हैं। संजू सैमसन के इस खराब रिकॉर्ड को आईसीसी ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से शेयर किया है।

मौका भुनाने में नाकाम रहे हैं संजू सैमसन
उल्लेखनीय है कि हर बार चयन के बावजूद प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन को शामिल न करने को लेकर लगातार विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में जब उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दोनों टी-20 मैचों में मौका दिया गया तो वह इसे भुना पाने में नाकाम रहे।
पांचवें टी-20 मुकाबले में भी सैमसन को पारी की शुरुआत का मौका मिला लेकिन वह सिर्फ दो रन बनाकर गैर जिम्मेदाराना तरीके से आउट हुए। इससे पहले सैमसन को वेलिंग्टन में भी पारी की शुरुआत का मौका मिला था लेकिन वह सिर्फ आठ रन बनाकर गैरजरूरी शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए।

विकेटकीपिंग की रेस में पंत-सैमसन को पछाड़ राहुल हैं आगे
टी-20 फारमेट में दो शतक तथा 21 अर्धशतक के साथ 3000 से अधिक रन बना चुके सैमसन को लम्बे समय के बाद पुणे में श्रीलंका के साथ हुए टी-20 मैच में मौका मिला था लेकिन वह छह रन बनाकर आउट हो गए थे। इन तीन मैचों में से सैमसन ने सिर्फ एक मैच में विकेटकीपिंग की। पुणे में उन्होंने एक स्टम्प किया था लेकिन बाद के मुकाबलों में लोकेश राहुल ही विकेटकीपर के तौर पर कप्तान विराट कोहली की पसंद रहे। तीन मैचों में सैमसन की फील्डिंग अच्छी रही।
सैमसन अब तक चार टी-20 मुकाबलों में सिर्फ 35 रन बना सके हैं। 19 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है और चार मैचों में उन्होंने दो कैच और एक स्टम्प किया है।


Click it and Unblock the Notifications
