IND vs NZ: क्वींसलैंड में पृथ्वी शॉ ने की रनों की बारिश, 22 चौके, 2 छक्कों की मदद से ठोके 150 रन
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची इंडिया ए की टीम रविवार को अपना दूसरा वार्म आप वनडे गेम खेल रही है। इस दौरान न्यूजीलैंड के लिये टेस्ट और वनडे टीम का चुनाव करने वाले चयनकर्ताओं के लिये क्वींसलैंड से बड़ी खबर आई है। क्वींसलैंड में खेले जा रहे इस मैच में भारत के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के बल्ले ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और क्वींसलैंड के मैदान पर चौके छक्कों की बरसात कर दी।
और पढ़ें: क्या राहुल द्रविड़ से बेहतर विकेटकीपर हैं केएल राहुल, जानें क्या है एक्सपर्टस की राय
सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी पारी से साफ कर दिया कि रणजी ट्रॉफी में लगी चोट के बाद उन्होंने सिर्फ मैदान से दूरी बनाई थी फॉर्म अब भी बरकरार है।
और पढ़ें: नहीं रहे भारत के 'मेडन ओवर किंग', लगातार 21 ओवर मेडन डालने का है रिकॉर्ड
|
22 चौके, 2 छक्के लगाकर ठोंके 150 रन
रविवार को क्वींसलैंड पर जारी इस मैच में पृथ्वी शॉ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे वॉर्म-अप मैच में महज 100 गेंदों में 150 रनों की पारी खेली। इस दौरान पृथ्वी शॉ ने 22 चौके और 2 छक्के लगाये। पृथ्वी शॉ की तूफानी पारी की बदौलत इंडिया ए ने न्यूजीलैंड के सामने 49.2 ओवरों में 10 विकेट खोकर 372 रन बनाये और जीत के लिये 373 रनों का विशाल स्कोर दिया।

चोट के बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं पृथ्वी
रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ खेलते हुए पृथ्वी शॉ एक जबरदस्त कैच पकड़ने की कोशिश में अपना कंधा चोटिल करा बैठे थे। जिसके बाद वह नेशनल क्रिकेट अकैडमी में रिहैब से गुजर रहे थे। हालांकि उनके न्यूजीलैंड दौरे को लेकर लगातार कयास लगाई जा रही थी लेकिन उन्होंने जल्द रिकवरी की और एनसीए से हरी झंडी मिलने के बाद गुरुवार को न्यूजीलैंड पहुंचे।
न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद यह पृथ्वी शॉ का पहला मैच है जिसमें वह खेलते नजर आ रहे हैं।

कुछ ऐसी रही पृथ्वी की तूफानी पारी
भारतीय टीम के लिये कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज के तौर पर मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ ने पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिये 89 रनों की साझेदारी की। मयंक अग्रवाल (32) हेजेलडाइन की गेंद पर क्लेवर को कैच पकड़ा बैठे।
कप्तान शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत की लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील कर पाने में नाकाम रहे। शुभमन गिल ने 22 गेंदो में 24 रन बनाये। सूर्यकुमार भी शुरुआत अच्छी करने के बाद 26 रनों के स्कोर पर पविलियन लौट गए।

एक छोर पर विकेटों का पतन तो दूसरे पर पृथ्वी दे दना दन
जहां एक विकेट के एक छोर से भारतीय टीम नियमित अंतराल पर विकेट खो रही थी वहीं दूसरे छोर पर खड़े पृथ्वी शॉ तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे और लगातार रन बना रहे थे। उन्होंने 100 गेंदों में 22 चौके और 2 छक्के की मदद से 150 रन बनाये।
वह 35वें ओवर की पहली गेंद पर जैक गिब्सन के हाथों आउट हुए। उनके आउट होने के बाद विजय शंकर ने 41 गेंदों में 6 चौके की मदद से 58 रन की पारी खेली, जबकि क्रुणाल पंड्या ने 32 रन बनाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
