IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट से पहले भारत के लिये खुशखबरी, फॉर्म में लौटे मयंक अग्रवाल

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जल्द शुरु होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले खेले गये वार्म अप मैच में टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने दूसरी पारी में नाबाद 81 रन की पारी खेलकर विदेशी सरजमीं पर अपनी फॉर्म की वापसी का ऐलान कर दिया है। उल्लेखनीय है कि आज ही के दिन मयंक अपना 29वां जन्मदिन भी मना रहे हैं। पहली पारी में महज 1 रन पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में 81 रन की पारी खेलने वाले मयंक अग्रवाल के लिये कीवी टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले आत्म-विश्वास बढ़ायेगी।

और पढ़ें: ट्रेनर को गाली देने के बावजूद बैन से बचा यह पाकिस्तानी खिलाड़ी, पीसीबी ने झाड़ा पल्ला

मयंक की इस उपयोगी पारी से न्यूजीलैंड दौरे पर उनकी खराब फॉर्म का अंत हुआ, जिसके बारे में वह सोचना नहीं चाहते। अभ्यास मैच में इस पारी से पहले मयंक अग्रवाल ने इंडिया ए और वनडे टीम के साथ 8, 32, 29, 37, 24, 0, 0, 32, 3, 1, 1 रन की पारी खेली थी।

और पढ़ें: जब उंगली काटने के डर से अश्विन ने फाइनल मैच से लिया नाम वापस, सुनाई खतरनाक आपबीती

सीरीज से पहले मयंक की फॉर्म पर उठे सवाल

सीरीज से पहले मयंक की फॉर्म पर उठे सवाल

मयंक अग्रवाल की लगातार खराब फॉर्म को देखते हुए यह सवाल उठने लगे थे कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 फरवरी से शुरु होने वाली टेस्ट सीरीज के लिये वह कितने तैयार हैं। क्या उनसे पारी का आगाज कराना चाहिये।

मैच के बाद मयंक ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'यहां खेलना थोड़ा अलग है लेकिन मैं उन सब चीजों को पीछे छोड़ देना चाहता हूं। जो हो चुका है, वो पुराना हो चुका है। हां, इस अभ्यास मैच की दूसरी पारी में मैंने 81 रन बनाए और मैं इस आत्मविश्वास को टेस्ट मैच में भी जारी रखना चाहता हूं।'

मयंक ने बताया कैसे की खराब फॉर्म से वापसी

मयंक ने बताया कैसे की खराब फॉर्म से वापसी

मयंक अग्रवाल ने कहा कि वह पुरानी बातों को याद रखने में भरोसा नहीं रखते हालांकि वह बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ के साथ मिलकर लगाता अपनी बल्लेबाजी की तकनीकी खामियों को दूर करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा, 'विक्रम सर और मैंने बैठकर इस चीज के बारे में बात की कि मुझे कहां सुधार करने की जरूरत है। हां, हमने इस पर काम किया। पहली पारी में जब मैं आउट हुआ तो मैं नेट में गया और काफी ड्रिल्स की। मैं खुश हूं कि जिस चीज पर काम किया गया, वह अब अच्छा हो रहा है।'

खराब फॉर्म को नहीं रखना चाहते याद

खराब फॉर्म को नहीं रखना चाहते याद

मयंक अग्रवाल से जब उनकी खराब फॉर्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह मुद्दा बेहद करीबी खेल का था, लेकिन वह इस बारे में ज्यादा सोचना नहीं चाहते।

उन्होंने कहा, 'जो हो चुका है, उसके बारे में सोचने का कोई मतलब नहीं। निश्चित रूप से मैं वो वापस नहीं ला सकता। मैं अब खुद से कहना चाहूंगा कि हां मैंने यहां नाबाद 81 रन बनाए और मैं इसे टेस्ट मैच में भी जारी रखना चाहूंगा। लेकिन मैं इसके बारे में ज्यादा चर्चा नहीं करना चाहता। हां, हमने काम किया है और हम आगे बढ़ रहे हैं और मैं इसे ऐसे ही छोड़ना चाहता हूं। मैं खुश हूं कि हम इसे सही करने में सफल रहे।'

Story first published: Sunday, February 16, 2020, 18:46 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+